विश्वास और परंपराओं को संजोकर रखें: विशप एमपी बिलुंग

Updated:
विज्ञापन
विश्वास और परंपराओं को संजोकर रखें: विशप एमपी बिलुंग

विश्वास और परंपराओं को संजोकर रखें: विशप एमपी बिलुंग

विज्ञापन

सिमडेगा. बुधराटोली माता मंडली में सोमवार को 7वां वयस्क बपतिस्मा स्मरण दिवस समारोह श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया. समारोह में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए. नगर परिषद अध्यक्ष ओलिभर लकड़ा भी कार्यक्रम में उपस्थित रहे. कार्यक्रम की शुरुआत पादरी जेम्स जोजो द्वारा झंडोत्तोलन के साथ हुई. इसके बाद कंडीदत अभय डुंगडुंग ने विशेष उपासना मिस्सा संपन्न कराया.

समारोह के दौरान खड़िया बपतिस्मा के इतिहास पर प्रकाश डालते हुए विशप एमपी बिलुंग ने इसके महत्व और धार्मिक विरासत की जानकारी दी. उन्होंने लोगों से अपने विश्वास एवं परंपराओं को संजोकर रखने का आह्वान किया.

विविधता ही समाज की शक्ति: याकूब सोरेंग

पूर्व विशप याकूब सोरेंग ने सामाजिक एकता पर अपने विचार रखते हुए कहा कि विविधता ही समाज की सबसे बड़ी शक्ति है. जहां अनेकता होती है वहीं सच्ची एकता की कल्पना संभव होती है. समाज को आपसी प्रेम, भाईचारे और सहयोग की भावना के साथ आगे बढ़ने की जरूरत है.

संस्कृति संरक्षण में युवाओं की भूमिका अहम: ओलिभर लकड़ा

नगर परिषद अध्यक्ष ओलिभर लकड़ा ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि समाज, संस्कृति और मातृभाषा के संरक्षण में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण है. उन्होंने युवाओं से अधिक से अधिक संख्या में आगे आकर अपनी सांस्कृतिक पहचान और परंपराओं को संरक्षित रखने की अपील की.

विज्ञापन
Akarsh Aniket

लेखक के बारे में

By Akarsh Aniket

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola