SIR अभियान में सिमडेगा की बड़ी उपलब्धि, दोनों विधानसभा क्षेत्रों में 100 प्रतिशत डिजिटाइजेशन पूरा

Updated:
विज्ञापन
फोटो सिमडेगा उपायुक्त कंचन सिंह | Prabhat Khabar Network

फोटो सिमडेगा उपायुक्त कंचन सिंह | Prabhat Khabar Network

सिमडेगा जिले ने एसआईआर अभियान के तहत दोनों विधानसभा क्षेत्रों में मतदाता सूची का 100 प्रतिशत डिजिटाइजेशन पूरा कर एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है।

विज्ञापन

सिमडेगा: विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान के तहत सिमडेगा जिले ने बड़ी उपलब्धि हासिल की है. जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त कंचन सिंह के नेतृत्व में जिले के दोनों विधानसभा क्षेत्रों 70-सिमडेगा (एसटी) और 71-कोलेबिरा (एसटी) में मतदाता गणना प्रपत्रों का डिजिटाइजेशन कार्य शत-प्रतिशत पूरा कर लिया गया है. 26 जुलाई की रात 10 बजे तक जारी रिपोर्ट के अनुसार जिले के सभी 10 प्रखंडों में 100 प्रतिशत डिजिटाइजेशन दर्ज किया गया.

70-सिमडेगा विधानसभा क्षेत्र के पालकोट, पाकरटांड़, सिमडेगा, केरसई और कुरडेग प्रखंडों में सभी मतदाताओं के अभिलेखों का डिजिटाइजेशन पूरा किया गया। वहीं 71-कोलेबिरा विधानसभा क्षेत्र के कोलेबिरा, जलडेगा, बांसजोर, ठेठईटांगर और बोलबा प्रखंडों में भी सभी मतदाताओं के अभिलेख डिजिटल स्वरूप में दर्ज किए गए.

जिला प्रशासन ने इस उपलब्धि का श्रेय बीएलओ, सुपरवाइजर, स्वयंसेवकों, बीएलए एवं संबंधित पदाधिकारियों के समर्पित प्रयासों को दिया है. प्रशासन का कहना है कि एसआईआर अभियान के सफल क्रियान्वयन से मतदाता सूची को अधिक सटीक, अद्यतन और पारदर्शी बनाने में मदद मिलेगी.


विज्ञापन
Ravikant

लेखक के बारे में

By Ravikant

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola