बैठक में एंबुलेंस व शव वाहन के रखरखाव पर चर्चा
Author Akarsh aniket
Updated:
विज्ञापन

बैठक में एंबुलेंस व शव वाहन के रखरखाव पर चर्चा
विज्ञापन
बानो. बानो स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के सभागार में प्रखंड विकास पदाधिकारी नईमुद्दीन अंसारी की अध्यक्षता में अस्पताल प्रबंधन समिति की बैठक हुई. बैठक में तोरपा विधायक सुदीप गुडिया के द्वारा प्रदत्त तीन एंबुलेंस व एक शव वाहन के रखरखाव पर चर्चा की गयी. बैठक में एबुलेंस व शव वाहन के रखरखाव के लिए संचालन समिति बनाने का निर्णय लिया गया. इस्तेमाल करने वाले लोगों को 12 रूपये प्रति किलोमीटर की दर से भुगतान करना होगा. इसके अलावा चालक का भुगतान अलग से करना होगा. चिकित्सा प्रभारी ने बताया कि एक एंबुलेंस बानो स्वास्थय केंद्र, दूसरा जीतू टोली मिशन एवं तीसरा हुरदा में रखा जाएगा.वहीं शव वाहन को बानो थाना को सौंप दिया गया. बैठक के बाद चार वाहनों को हरि झंडा दिखाकर संबंधित क्षेत्र के लिए रवाना किया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










