NIA में नौकरी पाने का मौका, सैलरी होगी 1.4 लाख से ज्यादा

सांकेतिक फोटो (AI Generated)
NIA Recruitment 2026: अगर आप सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं तो नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी यानी NIA में नौकरी पाने का यह मौका आपके लिए काफी खास हो सकता है. इस भर्ती में अलग अलग तकनीकी और फॉरेंसिक पदों पर वैकेंसी निकाली गई है और सैलरी भी काफी अच्छी रखी गई है.
नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी (NIA) ने साल 2026 के लिए नई भर्ती प्रक्रिया शुरू करने की तैयारी की है. इस भर्ती के तहत टेक्निकल फॉरेंसिक साइकोलॉजिस्ट, एक्सप्लोसिव एक्सपर्ट, फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट, साइबर फॉरेंसिक एग्जामिनर और क्राइम सीन असिस्टेंट जैसे पद शामिल हैं. कुल मिलाकर 30 पदों पर भर्ती की जाएगी.
इस भर्ती में कुल 30 पदों पर वैकेंसी (NIA Recruitment 2026) निकाली गई है और आवेदन प्रक्रिया 13 अप्रैल 2026 से शुरू होकर 13 जून 2026 तक चलेगी. अधिक जानकारी और आवेदन के लिए उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट nia.gov.in पर विजिट कर सकते हैं.
NIA Recruitment 2026: वैकेंसी डिटेल्स
इस भर्ती में अलग अलग पदों पर वैकेंसी दी गई है. साइबर फॉरेंसिक एग्जामिनर के लिए सबसे ज्यादा सीटें रखी गई हैं ताकि डिजिटल जांच को मजबूत किया जा सके. पोस्ट वाइज वैकेंसी की डिटेल्स नीचे देख सकते हैं-
| पद का नाम | वैकेंसी |
|---|---|
| टेक्निकल फॉरेंसिक साइकोलॉजिस्ट | 03 |
| फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट | 01 |
| एक्सप्लोसिव एक्सपर्ट | 02 |
| साइबर फॉरेंसिक एग्जामिनर | 18 |
| क्राइम सीन असिस्टेंट | 06 |
| कुल | 30 |
NIA Recruitment 2026 Notification PDF Check Here
ऐसे करें आवेदन
- सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट nia.gov.in पर जाएं.
- NIA Recruitment 2026 नोटिफिकेशन डाउनलोड करें.
- आवेदन फॉर्म को ध्यान से भरें.
- जरूरी दस्तावेजों की सेल्फ अटेस्टेड कॉपी लगाएं.
- फॉर्म को तय पते पर ऑफलाइन भेज दें.
सैलरी डिटेल्स
इस भर्ती में सैलरी काफी अच्छी दी जा रही है. टेक्निकल फॉरेंसिक साइकोलॉजिस्ट को पे मैट्रिक्स लेवल 10 के अनुसार 56100 रुपये से लेकर 177500 रुपये तक सैलरी मिल सकती है. वहीं क्राइम सीन असिस्टेंट को लेवल 7 के अनुसार 44900 रुपये से 142400 रुपये तक वेतन मिलेगा. अधिकतम आयु सीमा 56 वर्ष रखी गई है.
यह भी पढ़ें: BBA के बाद करना है सरकारी नौकरी? इन 5 सेक्टर्स में हैं करियर के बेस्ट ऑप्शन
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By रवि मल्लिक
रवि मल्लिक पिछले 7 सालों से डिजिटल पत्रकारिता से जुड़े हैं. स्कूली शिक्षा से लेकर नौकरी तक की खबरों पर काम करना पसंद है. युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना अच्छा लगता है. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE और NEET एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में जानना पसंद है. युवाओं को प्रेरित करने के लिए उनके बीच के मुद्दों को उठाना और सही व सटीक जानकारी देना ही उनकी प्राथमिकता है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










