सरकारी नौकरी का मौका! 2.18 लाख से ज्यादा सैलरी, जानें कैसे करें अप्लाई

कॉलेज प्रिंसिपल की सांकेतिक फोटो (Image: Canva)
UPESSC Principal Recruitment 2026: उत्तर प्रदेश एजुकेशन सर्विस सिलेक्शन कमीशन (UPESSC) ने प्रिंसिपल भर्ती परीक्षा 2026 के लिए आवेदन के तारीख की घोषणा कर दी है. UPESSC ने अपने ऑफिसियल वेबसाइट upessc.up.gov.in पर नोटिफिकेशन जारी कर यह जानकारी दी है. आवदेन मंगलवार, 21 जुलाई से शुरू हो चुकी है और यह 20 अगस्त 2026 तक जारी रहेगी. आइए इस वैकेंसी की पूरी डिटेल्स जानते हैं.
UPESSC Principal Recruitment 2026: उत्तर प्रदेश एजुकेशन सर्विस सिलेक्शन कमीशन (UPESSC) ने प्रिंसिपल भर्ती परीक्षा 2026 के लिए आवेदन की तारीख की घोषणा कर दी है. UPESSC ने अपनी ऑफिशियल वेबसाइट upessc.up.gov.in पर नोटिफिकेशन जारी कर यह जानकारी दी है. नोटिफिकेशन के मुताबिक आवदेन मंगलवार, 21 जुलाई से शुरू हो चुकी है और यह 20 अगस्त 2026 तक जारी रहेगी. कैंडिडेट्स 23 अगस्त तक अपने फॉर्म में सुधार कर सकते हैं. स्टूडेंट्स ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. UPESSC ने 111 पदों के लिए यह भर्ती निकली है.
UPESSC Exam Date: जानिए कब होगी परीक्षा
UPESSC की ओर से जारी नोटिफिकेशन के अनुसार प्रिंसिपल भर्ती कि 2026 की परीक्षा 24 सितंबर 2026 को होना तय किया गया है. एडमिट कार्ड परीक्षा से कुछ दिनों पहले जारी किया जाएगा, जिसमें परीक्षा का स्थान और अन्य विशेष जानकारियां दी रहेंगी.
Exam Application Fee: कितनी होगी एप्लीकेशन फीस?
नोटिफिकेशन के मुताबिक General , OBC, EWS, SC, ST और PH सभी कैटेगरी के लिए आवेदन फीस 3000 रुपये तय की गई है. एग्जाम फीस का भुगतान ऑनलाइन या ऑफलाइन माध्यम से कर सकते हैं.
ये भी पढ़ें: UP TGT का एडमिट कार्ड जारी, upessc.up.gov.in से करें डाउनलोड
UPESSC Eligibility and Age Limit: कौन कर सकता है अप्लाई?
UPESSC की ओर से जारी नोटिफिकेशन के अनुसार प्रिंसिपल भर्ती के लिए अगर शैक्षिक योग्यता की बात करें तो कैंडिडेट्स के पास PhD की डिग्री होनी चाहिए. इसके अलावा उन्हें 15 वर्षों का एक्सपीरियंस होना चाहिए. इससे ज्यादा जानकारी के लिए कैंडिडेट्स ऑफिशियल वेबसाइट upessc.up.gov.in पर जारी नोटिफिकेशन देख सकते हैं. नोटिफिकेशन के अनुसार प्रिंसिपल पोस्ट के लिए अधिकतम उम्र 62 वर्ष होनी चाहिए.
How To Apply: कैसे करें अप्लाई?
- आवेदन करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट upessc.up.gov.in पर जाना होगा.
- वेबसाइट पर सबसे पहले कैंडिडेट वन टाइम रजिस्ट्रेशन (OTR ) करेंगे.
- इसके बाद सम्बंधित लिंक पर क्लिक कर लॉगिन करके एप्लीकेशन की प्रक्रिया शुरू की जा सकती है.
- इसके बाद मांगी गई डिटेल्स भरकर एप्लीकेशन फॉर्म भरना होगा.
- लास्ट में फीस जमा करके आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लें.
UPESSC Important Documents: किन डाक्यूमेंट्स की होगी जरूरत?
कैंडिडेट्स को आवेदन प्रक्रिया के दौरान फोटो, सिग्नेचर, आधार कार्ड और थंब इम्प्रैशन जैसे अन्य डॉक्यूमेंट्स की स्कैन कॉपी अपलोड करनी होगी. प्रक्रिया पूरी होने के बाद कैंडिडेट्स अंतिम रूप से जमा किए गए फॉर्म का प्रिंट ले लेंगे.
UPESSC Principal Salary: कितनी होगी सैलरी?
UPESSC की तरफ से जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, प्रिंसिपल पोस्ट के पद पर सेलेक्ट होने वाले कैंडिडेट्स को लेवल 14 के तहत 1,44,200 रुपये से 2,18,200 रुपये तक सैलरी मिल सकती है. इस पोस्ट पर कार्यरत अधिकारी को अन्य सरकारी भत्तों का लाभ भी मिलेगा.
UPESSC Exam Pattern: कुल इतने अंकों की होगी परीक्षा?
नोटिफिकेशन के अनुसार प्रिंसिपल पोस्ट पर सिलेक्शन के लिए कुल 360 अंकों की परीक्षा होगी। इसके अलावा 40 अंक का इंटरव्यू होगा. मिनिमम 110 प्राप्त करने वाले कैंडिडेट को इस पोस्ट के लिए योग्य माना जाएगा. परीक्षा में माइनस मार्किंग भी होगी.
ये भी पढ़ें: UPTET 2026 आंसर की पर इस दिन तक करें ऑब्जेशन, जल्द आएगा रिजल्ट
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By प्रगति सिन्हा
मैं प्रगति सिन्हा पिछले लगभग 3 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ी हूं। मुझे मुख्य रूप से शिक्षा से जुड़ी खबरों और उसमे हो रहे बदलावों व अपग्रेडेशन को समझना एवं उसे लोगों तक पहुंचाना पसंद है। प्रभात खबर डिजिटल के माध्यम से मेरा प्रयास रहता है कि शिक्षा जगत में हो रहे महत्वपूर्ण घटनाक्रम, विद्यार्थियों से जुड़े मुद्दे और नई योजनाओं की जानकारी रीडर्स तक पहुंचा सकूं। मैं इससे पहले कोलकाता स्थित सन्मार्ग हिंदी डेली में एजुकेशन रिपोर्टर के तौर पर काम कर चुकी हूं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










