सरकारी बैंक में नौकरी पाने का मौका, सैलरी होगी 1.5 लाख से ज्यादा

Union Bank SO Recruitment 2026: UBI ने 395 पदों के लिए वैकेंसी निकाली है, जिसकी आवेदन प्रक्रिया 21 जुलाई से शुरू हो गई है . आवेदन से पहले एलिजिबिलिटी, एप्लीकेशन फीस ऑफिशियल वेबसाइट पर जरूर चेक करें.
Union Bank SO Recruitment 2026: यूनियन बैंक ऑफ इंडिया में मैनेजर से लेकर डिप्टी जनरल मैनेजर तक कई पदों के लिए वैकेंसी निकली है. इसके लिए आवेदन प्रक्रिया 21 जुलाई 2026 से शुरू हो गई है. अगर आप भी बैंकिंग सेक्टर में नौकरी की तैयारी कर रहे हैं, तो आपके लिए अच्छी खबर है. यूनियन बैंक ऑफ इंडिया ने स्पेशलिस्ट ऑफिसर (SO) के 395 पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन मांगे हैं. आवेदन प्रक्रिया 21 जुलाई 2026 से शुरू हो चुकी है ऐसे मे इच्छुक और एलीजिबल कैंडिडेट्स 10 अगस्त 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं.
कितने पदों पर होगी भर्ती?
इस वैकेंसी में कुल 395 पद भरे जाएंगे. इनमें अलग-अलग पद शामिल हैं.
| पोस्ट | वैकेंसी | सैलरी (₹ प्रति माह) |
| मैनेजर | 163 | ₹64,820 – ₹93,960 |
| सीनियर मैनेजर | 153 | ₹85,920 – ₹1,05,280 |
| चीफ मैनेजर | 52 | ₹1,02,300 – ₹1,20,940 |
| असिस्टेंट जनरल मैनेजर | 20 | ₹1,20,940 – ₹1,35,020 |
| डिप्टी जनरल मैनेजर | 7 | ₹1,40,500 – ₹1,56,500 |
ये भी पढ़ें: पीएनबी में ग्रेजुएट्स के लिए बंपर वैकेंसी, सैलरी होगी 85000 से ज्यादा
ऐज लिमिट
इन पदों के लिए कम से कम 22 से 25 साल और ज्यादा से ज्यादा 35 से 50 साल की आयु होनी चाहिए. आयु सीमा अलग-अलग पदों के अनुसार तय की गई है. आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को नियमानुसार आयु में छूट मिलेगी.
Union Bank SO Recruitment 2026: एप्लीकेशन फीस
- GEN, OBC और EWS: 1,180 रुपये
- SC/ST और (PH): 177 रुपये
आवेदन से पहले ध्यान रखे इन जरूरी डॉक्यूमेंट्स का
ऑनलाइन आवेदन करते समय उम्मीदवारों को पासपोर्ट साइज फोटो, हस्ताक्षर, पहचान पत्र, अंगूठे का निशान (Thumb Impression) और अन्य जरूरी डॉक्यूमेंट्स की स्कैन कॉपी तैयार रखनी चाहि. आवेदन फॉर्म भरने से पहले UBI के ऑफिशियल वेबसाईट यानि की unionbankofindia.bank.in पर पूरी जानकारी पढे.
Union Bank SO Recruitment 2026: ऐसे करें आवेदन
उम्मीदवार यूनियन बैंक ऑफ इंडिया की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. आवेदन करने से पहले भर्ती से जुड़ी ID प्रूफ, एलीजिबीलीटी, सिलेक्शन प्रोसेस और अन्य सभी जरूरी जानकारी ऑफिशियल नोटिफिकेशन में जरूर पढ़ें.
ये भी पढ़ें: Banking Exam Tips: बैंकिंग परीक्षा कि तैयारी ऐसे करें, यहां जानें इस एक्जाम से जुड़ी हर अपडेट
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By प्राची किरण
प्राची किरण, प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर हैं और एजुकेशन बीट पर लेखन करती हैं। उन्हें शिक्षा, करियर, एडमिशन, परीक्षा और युवाओं से जुड़े विषयों पर आसान और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाना पसंद है। सरल भाषा लेखन उनकी पहचान हैं। उनका उद्देश्य है कि हर पाठक तक सही और उपयोगी जानकारी सहज तरीके से पहुँचे।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










