पीएनबी में ग्रेजुएट्स के लिए बंपर वैकेंसी, सैलरी होगी 85000 से ज्यादा

Updated:
विज्ञापन
बैंक कर्मचारी की सांकेतिक फोटो (Image: Canva)

बैंक कर्मचारी की सांकेतिक फोटो (Image: Canva)

PNB LBO Recruitment 2026: सरकारी बैंक में नौकरी की तलाश कर रहे कैंडिडेट्स के लिए काम की खबर है. पंजाब नेशनल बैंक (PNB) की ओर से लोकल बैंक ऑफिसर (LBO) के 545 पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी हुआ है. आइए इसमें आवेदन से लेकर, सैलरी तक की डिटेल्स जानते हैं.

विज्ञापन

PNB LBO Recruitment 2026: अभ्यर्थियों के लंबे समय का इंतजार आखिरकार खत्म हुआ. पंजाब नेशनल बैंक (PNB) ने लोकल बैंक ऑफिसर (LBO) पद के लिए भर्ती का नोटिफिकेशन अपने ऑफिशियल वेबसाइट- pnb.bank.in पर जारी कर दिया है. नोटिफिकेशन के अनुसार भर्ती की प्रक्रिया सोमवार, 20 जुलाई से शुरू हो चुकी है. बता दें की आवेदन की आखिरी तारीख 9 अगस्त 2026 है. कैंडिडेट्स इस दिन तक एग्जाम फीस का ऑनलाइन भुगतान कर सकते हैं.

नोटिफिकेशन के अनुसार GEN, OBC और EWS कैटेगरी के लिए एप्लीकेशन फीस 1180 रुपये है. वहीं, SC, ST और PwBD कैटेगरी के लिए यह फीस 59 रुपये रखी गई है. यह फीस कैंडिडेट्स क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड और नेट बैंकिंग के माध्यम से जमा कर सकते हैं. जारी नोटिफिकेशन के अनुसार यह भर्ती 545 पोस्ट के लिए निकली गई है.

PNB LBO Eligibility and Age Limit: कौन कर सकता है अप्लाई?

PNB की ओर से जारी नोटिफिकेशन के अनुसार एलबीओ के पद पर आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स की आयु न्यूनतम 20 वर्ष और अधिकतम 30 वर्ष होनी चाहिए. अगर हम शैक्षिक योग्यता की बात करें तो, अभ्यर्थियों के पास भारत सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए. साथ ही लोकल लैंग्वेज पर कमांड होनी चाहिए.

ये भी पढ़ें: बिहार में फॉरेस्ट रेंज ऑफिसर के पदों पर भर्ती, जानें योग्यता और आवेदन प्रक्रिया

PNB LBO Recruitment 2026: ऐसे करें आवेदन

  • आवेदन करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट- pnb.bank.in पर जाना होगा.
  • वेबसाइट की होम पेज पर Recruitment सेक्शन में आएंगे.
  • इसके बाद RECRUITMENT OF LOCAL BANK OFFICERS UNDER HRP 2026-27 के लिंक पर क्लिक करेंगे.
  • अब Click Here to Apply पर जाएंगे.
  • इसके बाद मांगी गई डिटेल्स भरकर एप्लीकेशन फॉर्म भरना होगा.
  • लास्ट में फीस जमा करके आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लें.

PNB LBO Recruitment 2026 Notification PDF

PNB LBO Exam Pattern: कुल कितने अंकों की होगी परीक्षा?

नोटिफिकेशन में बताया गया है कि इस भर्ती के लिए परीक्षा कुल 150 अंकों की होगी और 3 घंटो तक चलेगी. इसमें 5 विषय रीजनिंग एंड कंप्यूटर एप्टीट्यूड, डाटा एनालिसिस एंड इंटरप्रिटेशन, इंग्लिश, क्वांटिटिव एप्टीट्यूड और जनरल, इकॉनमी या बैंकिंग अवेयरनेस शामिल है.

बताया गया है की हर गलत जवाब पर 0.25 अंक काटे जाएंगे. जनरल और EWS कैटेगरी के उम्मीदवारों को न्यूनतम 40% अंक प्राप्त करने होंगे, वहीं आरक्षित श्रेणी के लिए 35% अंक हर सेक्शन में प्राप्त करना अनिवार्य है. कैंडिडेट्स को आवेदन प्रक्रिया के दौरान फोटो, सिग्नेचर और थंब इम्प्रैशन जैसे अन्य डॉक्यूमेंट्स की स्कैन कॉपी अपलोड करनी होगी.

PNB LBO Selection Process: 3 चरणों से होगा सिलेक्शन

सिलेक्शन के लिए कैंडिडेट्स को ऑनलाइन एग्जाम, भाषा दक्षता परीक्षा और इंटरव्यू की इस तीन प्रक्रिया से गुजरना होगा. इस पद के लिए पश्चिम बंगाल में 80, असम में 85, महाराष्ट्र में 67 और अन्य राज्य में रिक्तियों की लिस्ट नोटिफिकेशन में जारी की गई है. एडमिट कार्ड कब आएगा इसकी जानकारी फिलहाल वेबसाइट पर नई जारी की गई है. इससे जुड़ी अन्य जानकारियां कैंडिडेट्स ऑफिशियल वेबसाइट pnb.bank.in के माध्यम से देख सकते हैं.

PNB LBO Salary: कितनी होगी सैलरी?

पंजाब नेशनल बैंक की तरफ से जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, एलबीओ के पद पर सेलेक्ट होने वाले कैंडिडेट्स को पे स्केल JMGS 1 के तहत सैलरी मिलेगी. इसमें सैलरी 48,480 रुपये से 85,920 रुपये तक हो सकती है. इसके अलावा अन्य सरकारी भत्तों का लाभ भी मिलेगा.

रिपोर्ट- प्रगति सिन्हा

ये भी पढ़ें: रेलवें में 6777 पदों पर बंपर भर्ती, 10वीं और ITI पास आज ही करें अप्लाई


विज्ञापन
रवि मल्लिक

लेखक के बारे में

By रवि मल्लिक

रवि मल्लिक पिछले 7 सालों से डिजिटल पत्रकारिता से जुड़े हैं. स्कूली शिक्षा से लेकर नौकरी तक की खबरों पर काम करना पसंद है. युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना अच्छा लगता है. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE और NEET एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में जानना पसंद है. युवाओं को प्रेरित करने के लिए उनके बीच के मुद्दों को उठाना और सही व सटीक जानकारी देना ही उनकी प्राथमिकता है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola