बीएफटी को हटाने की मांग को लेकर ग्रामीणों ने सौंपा ज्ञापन
Author Akarsh aniket
Updated:
विज्ञापन

बीएफटी को हटाने की मांग को लेकर ग्रामीणों ने सौंपा ज्ञापन
विज्ञापन
बानो. रायकेरा पंचायत में कार्यरत बीएफटी सह रोजगार सेवक के खिलाफ ग्रामीणों ने गंभीर आरोप लगाते हुए उन्हें हटाने की मांग की है. ग्रामीणों का कहना है कि रोजगार सेवक मनरेगा और प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभुकों से अवैध वसूली करते हैं. आरोप है कि मस्टर रोल और जियो टैगिंग के नाम पर अतिरिक्त राशि मांगी जाती है, और पैसे नहीं देने पर मजदूरों के भुगतान में देरी की जाती है. इस संबंध में ग्रामीणों ने हस्ताक्षरयुक्त ज्ञापन उपायुक्त एवं उप विकास आयुक्त के नाम प्रखंड विकास पदाधिकारी को सौंपा है. ज्ञापन में निष्पक्ष जांच कर संबंधित बीएफटी सह रोजगार सेवक को रायकेरा पंचायत से हटाने तथा आवश्यक कार्रवाई करने की मांग की गयी है. ज्ञापन सौंपने वालों में शंकर साहू, धनंजय साहू, बालमुकुंद पाईक, बालेश्वर सिंह, भूषण सिंह, बलदेव सिंह, रामचंद्र साहू, विनोद साहू, बिंदेश्वर सिंह, खिरोधर हजाम, रोशन साहू, नंदकिशोर साहू, बलदेव सिंह और नरेंद्र सिंह सहित कई ग्रामीण शामिल थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










