मांगों के समर्थन में अनुसचिवीय कर्मचारियों ने शुरू की हड़ताल
Updated at : 24 May 2016 1:06 AM (IST)
विज्ञापन

अब होगी आर-पार की लड़ाई सिमडेगा : झारखंड राज्य अनुसचिवीय कर्मचारी महासंघ के तत्वावधान में जिले के सभी अनुसचिवीय कर्मचारी आज से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गये. कर्मचारियों का कहना है कि सरकारी द्वारा वादाखिलाफी की गयी है. जब तक हमारी मांगें पूरी नहीं होती है, तब तक अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी रहेगी. कर्मचारियों ने कहा […]
विज्ञापन
अब होगी आर-पार की लड़ाई
सिमडेगा : झारखंड राज्य अनुसचिवीय कर्मचारी महासंघ के तत्वावधान में जिले के सभी अनुसचिवीय कर्मचारी आज से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गये. कर्मचारियों का कहना है कि सरकारी द्वारा वादाखिलाफी की गयी है. जब तक हमारी मांगें पूरी नहीं होती है, तब तक अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी रहेगी. कर्मचारियों ने कहा कि हमारी मांगें जायज है. सरकार को पूरा करना ही होगा. सरकार द्वारा बार -बार हमारे साथ धोखा किया जा रहा है.
आश्वासन के बाद भी मांगों को पूरा नहीं किया जाता है. अब आर -पार की लड़ाई होगी. हड़ताल के दौरान समाहरणालय के निकट कर्मचारी धरने पर बैठे रहे. धरना में तेलेस्फोर लकड़ा, बैजनाथ प्रसाद, संजय कुमार, हरिंद्र विश्वकर्मा, दिवाकर प्रसाद, अशोक केरकेट्टा, पवन लकड़ा, संतोष तिर्की, धनेश्वर उरांव, सावना धनवार, विलसन, विजय बिलुंग, पी पूर्ति के अलावा अन्य कर्मचारी उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




