किसान क्लब खुले

Updated at : 21 May 2016 7:14 AM (IST)
विज्ञापन
किसान क्लब खुले

डीडीएम ने कहा : खेती पर विशेष ध्यान दें कोलेबिरा : प्रखंड के नवाटोली पंचायत में शुक्रवार को नाबार्ड के डीडीएम शेभारानी केरकेट्टा द्वारा किसान क्लबों का उदघाटन किया गया. इस अवसर पर डीडीएम ने किसान क्लब के सदस्यों को किसान क्लब के रख-रखाव, सरकार द्वारा क्लबों को दी जानेवाली आर्थिक मदद, फसल बीमा, केसीसी […]

विज्ञापन
डीडीएम ने कहा : खेती पर विशेष ध्यान दें
कोलेबिरा : प्रखंड के नवाटोली पंचायत में शुक्रवार को नाबार्ड के डीडीएम शेभारानी केरकेट्टा द्वारा किसान क्लबों का उदघाटन किया गया. इस अवसर पर डीडीएम ने किसान क्लब के सदस्यों को किसान क्लब के रख-रखाव, सरकार द्वारा क्लबों को दी जानेवाली आर्थिक मदद, फसल बीमा, केसीसी एवं आइडब्ल्यूएमपी के तहत जल संरक्षण के बारे में जानकारी दी.
प्रखंड प्रमुख दीपक कंडुलना ने उपस्थित किसानों को खेती पर विशेष ध्यान देने को कहा. उपस्थित किसान क्लबों को एक-एक दरी एवं पांच पोनोवीडर मशीन वितरण किया गया. इससे किसान श्रीविधि से खेती कर सकेंगे. इस अवसर पर नवाटोली मुखिया कुनुल होरो, उमाशंकर प्रसाद, अजीत कुमार, जितेंद्र कुमार के अलावा अन्य किसान उपस्थित थे. इसके अलावा अन्य िबंदुओं पर भी िकसानों को महत्वपूर्ण जानकारी दी गयी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola