मवेशी लदा पिकअप वैन जब्त, एक गिरफ्तार
Updated at : 28 Feb 2016 12:27 AM (IST)
विज्ञापन

कोलेबिरा़ : प्रखंड क्षेत्र में अवैध रूप से मवेशियों को ले जा रहे एक पिकअप वैन को पुलिस ने जब्त किया है़ जानकारी के मुताबिक, 26 फरवरी की सुबह करीब पांच बजे सिमडेगा से गुमला की ओर एक पिकअप वैन जा रहा था़ वैन पर मवेशी लदे थे़ इसी क्रम में चेकनाका के पास वनकर्मियों […]
विज्ञापन
कोलेबिरा़ : प्रखंड क्षेत्र में अवैध रूप से मवेशियों को ले जा रहे एक पिकअप वैन को पुलिस ने जब्त किया है़ जानकारी के मुताबिक, 26 फरवरी की सुबह करीब पांच बजे सिमडेगा से गुमला की ओर एक पिकअप वैन जा रहा था़ वैन पर मवेशी लदे थे़ इसी क्रम में चेकनाका के पास वनकर्मियों ने वैन को रोक कर उसकी जांच की. जांच के क्रम में वैन में छह मवेशी लदे थे़
इसकी सूचना स्थानीय पुलिस को दी गयी. पुलिस मौके पर पहुंच कर वाहन और मवेशियो को अपने कब्जे में ले लिया. इधर, मौका देखकर वाहन चालक वाहन में ताला लगाकर फरार हो गया. पुलिस ने वाहन के सह चालक को गिरफ्तार कर लिया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




