बिना काम पूरा किये सामान बांध रही कंपनी

Updated at : 11 Feb 2016 11:52 PM (IST)
विज्ञापन
बिना काम पूरा किये सामान बांध रही कंपनी

पूर्व विधायक ने उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन सिमडेगा : पूर्व विधायक नियेल तिर्की ने उपायुक्त विजय कुमार सिंह को ज्ञापन सौंप कर जिले में चल रहे राजीव गांधी ग्रामीण विद्युतीकरण की स्थिति से अवगत कराया है. ज्ञापन में उन्होंने कहा है कि विद्युतीकरण का कार्य डीवीसी द्वारा संचालित है, जिसे ज्योति स्ट्रक्चर प्राइवेट लिमिटेड द्वारा […]

विज्ञापन
पूर्व विधायक ने उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन
सिमडेगा : पूर्व विधायक नियेल तिर्की ने उपायुक्त विजय कुमार सिंह को ज्ञापन सौंप कर जिले में चल रहे राजीव गांधी ग्रामीण विद्युतीकरण की स्थिति से अवगत कराया है. ज्ञापन में उन्होंने कहा है कि विद्युतीकरण का कार्य डीवीसी द्वारा संचालित है, जिसे ज्योति स्ट्रक्चर प्राइवेट लिमिटेड द्वारा कराया जा रहा है.
स्थिति यह है कि कई क्षेत्रों में काम अपूर्ण है, किंतु काम पूर्ण दिखा कर कंपनी अपना सामान बांध कर निकलने की तैयारी कर रही है. विशेष रूप से बांसजोर प्रखंड के रामजड़ी, नवाटोली, तेलीकूदर , गोसाइटोली, डोमटोली, लोंगाटोली, अदरकुंडा, बरइबड़ा,मैनाटोली, पीढ़ीटोली व बारटोली आदि गांव में अभी भी बिजली नहीं हैं.
उन्होंने कहा है कि यह योजना लगभग दो सौ करोड़ की है. इस योजना को पूर्ण करने के बाद मुखिया से अनापत्ति प्रमाण पत्र लेना जरूरी है़ श्री तिर्की ने विद्युतीकरण कार्य को पूरा करने की जरूरत बतायी है़
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola