पापमय जीवन का त्याग करें

Updated at : 11 Feb 2016 1:23 AM (IST)
विज्ञापन
पापमय जीवन का त्याग करें

राख बुध के अवसर पर विशेष मिस्सा अनुष्ठान सिमडेगा : ईसाई धर्मावलंबियों का चालीसा काल बुधवार से आरंभ हो गया. राख बुध के अवसर पर सिमडेगा धर्मप्रांत के सभी गिरजा घरों में विशेष मिस्सा अनुष्ठान का आयोजन किया गया. सामटोली स्थित संत अन्ना महागिरजा घर में तीन मिस्सा अनुष्ठान का आयोजन किया गया. प्रथम मिस्सा […]

विज्ञापन
राख बुध के अवसर पर विशेष मिस्सा अनुष्ठान
सिमडेगा : ईसाई धर्मावलंबियों का चालीसा काल बुधवार से आरंभ हो गया. राख बुध के अवसर पर सिमडेगा धर्मप्रांत के सभी गिरजा घरों में विशेष मिस्सा अनुष्ठान का आयोजन किया गया. सामटोली स्थित संत अन्ना महागिरजा घर में तीन मिस्सा अनुष्ठान का आयोजन किया गया.
प्रथम मिस्सा अनुष्ठान सिमडेगा धर्म प्रांत के धर्माध्यक्ष बिशप विंसेंट बरवा ने संपन्न कराया. अपने संदेश में बिशप बरवा ने कहा कि पुण्य चालीसा काल में पापमय जीवन का त्याग करें. चालीसा काल में प्रार्थनामय जीवन व्यतीत करने का प्रयास करें. हम ईश्वर की प्रेम से जब दूर हो जाते हैं, तो आज के दिन विशेष रूप से राख से क्रूस का चिह्न लगा कर याद दिलाया जाता है कि हम अपूर्ण हैं.
उन्होंने कहा कि हमें पश्चाताप कर सुसमाचार में विश्वास करना चाहिए. बिशप बरवा ने कहा कि प्रार्थना, उपवास एवं भिक्षादान में जोर दें. प्रार्थना से ही हम ईश्वर के करीब आते हैं. उपवास हम सभी को ईश्वर के प्रेम को पहचानने में सहयोग करता है. जरूरतमंदों के लिए भिक्षादान कर पुण्य कमाने का उचित समय है चालीसा काल. बिशप बरवा ने कहा कि भोग बिलास, नशापान एवं आपसी झगड़े से परहेज करें. अपने मन, वचन व कर्म से दूसरों की भलाई करें.
दूसरी मिस्सा वीजी सह पल्ली पुरोहित फादर तोबियस सोरेंग ने संपन्न करायी. उनका सहयोग फादर सेबेस्तियन एवं फादर हेनरी ने किया. तीसरी मिस्सा फादर शैलेश केरकेट्टा ने संपन्न करायी. उनका सहयोग फादर जोन ने किया. मिस्सा गीत संचालन उर्सुलाइन काॅन्वेंट की छात्राओं ने किया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola