सुनील के परिजनों को अब तक नहीं मिली नौकरी

कोलेबिरा़ : प्रखंड के शाहपुर पंचायत अंतर्गत छप्परटोली गांव निवासी स्व सुनील केरकेट्टा के परिजनों को अभी तक मुआवजा व सरकारी नौकरी नहीं मिली है. ज्ञात हो कि वर्ष 2013 में 24 नवंबर को सुनील केरकेट्टा की पीएलएफआइ उग्रवादियों ने हत्या कर दी थी. उसके बाद सुनील की पत्नी किरण केरकेट्टा को अभी तक न […]
कोलेबिरा़ : प्रखंड के शाहपुर पंचायत अंतर्गत छप्परटोली गांव निवासी स्व सुनील केरकेट्टा के परिजनों को अभी तक मुआवजा व सरकारी नौकरी नहीं मिली है. ज्ञात हो कि वर्ष 2013 में 24 नवंबर को सुनील केरकेट्टा की पीएलएफआइ उग्रवादियों ने हत्या कर दी थी.
उसके बाद सुनील की पत्नी किरण केरकेट्टा को अभी तक न तो मुआवजा मिला है और न उन्हें नौकरी ही मिली है. सुनील अपने पीछे पत्नी सहित चार बच्चे को छोड़ गये हैं. इस संबंध में सुनील की पत्नी ने बताया कि सहायता नहीं मिलने के कारण उन्हें बच्चों के लालन पालन में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है. इधर, वर्ष 2012 में शाहपुर पंचायत के ही घाघटोली निवासी जेम्स कुल्लू की हत्या पीएलएफआइ ने कर दी थी.
उनके परिजनों को भी अब तक कोई सरकारी सहायता व सरकारी नौकरी नहीं मिली.इस संबंध में उक्त दोनों के परिजनों ने विधायक पौलुस सुरीन से मिल कर ज्ञापन सौंपा़ बताया गया कि विधायक पौलुस सुरीन ने कहा है कि वे इस मामले को 15 फरवरी से शुरू हो रहे सत्र में उठायेंगे और उनके परिजनों को न्याय दिलायेंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




