देश को खुले में शौच से मुक्त करायेंगे
Updated at : 05 Feb 2016 7:49 AM (IST)
विज्ञापन

सिमडेगा : कुरडेग प्रखंड मुख्यालय स्थित नगर भवन परिसर में भारतीय जनता पार्टी का कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया. इस अवसर पर केंद्रीय इस्पात एवं खनन राज्य मंत्री विष्णु देव साय उपस्थित थे. भाजपा कार्यकर्ताओं ने गांधी चौक के निकट उनका भव्य स्वागत किया. स्वागत करते हुए उन्हें कार्यक्रम स्थल तक लाया. सभा का […]
विज्ञापन
सिमडेगा : कुरडेग प्रखंड मुख्यालय स्थित नगर भवन परिसर में भारतीय जनता पार्टी का कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया. इस अवसर पर केंद्रीय इस्पात एवं खनन राज्य मंत्री विष्णु देव साय उपस्थित थे. भाजपा कार्यकर्ताओं ने गांधी चौक के निकट उनका भव्य स्वागत किया.
स्वागत करते हुए उन्हें कार्यक्रम स्थल तक लाया. सभा का उदघाटन भारत माता, पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं श्यामा मुखर्जी की तसवीर पर माल्यार्पण कर एवं दीप प्रज्वलित कर किया. मंत्री श्री साय को सांसद प्रतिनिधि सुशील श्रीवास्तव ने शॉल ओढ़ा कर व प्रतीक चिह्न देकर सम्मानित किया. कार्यकर्ताओं ने बिजली, पानी, रोड सहित कुरडेग के विभिन्न समस्याओं से मंत्री को अवगत कराया. साथ ही बैंक शाखा स्थापित कराने की मांग भी की.
मंत्री श्री साय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में कई लाभकारी योजनाएं चलायी जा रही हैं. जिसका लाभ लोग उठा रहे हैं. तीन साल में पूरे देश को खुले में शौच से मुक्त कराया जायेगा. 2022 तक कोई बेघर नहीं होगा. सभी को पक्का मकान उपलब्ध कराया जायेगा. युवाओं के विकास के लिए कौशल विकास मंत्रालय का गठन किया गया है.
दीनदयाल ग्राम ज्योति योजना के तहत दो साल के अंदर हर घर में बिजली होगी. कहा कि प्रधानमंत्री ने कृषि विज्ञान केंद्र प्रखंड स्तर पर खोलने की बात कही है. प्रधानमंत्री सिंचाई योजना के तहत हर किसान के खेत में पानी पहुंचाया जायेगा. योजना बनाओ अभियान पर चर्चा करते हुए कहा कि अब गांव में ही योजनाएं बनेंगी. ग्रामीण अपने गांव का विकास खुद करेंगे.
सभा को रायगढ़ के पूर्व जिला अध्यक्ष राजेश शर्मा, मनोज साय, सुशील श्रीवास्तव, प्रधान हरि कृष्णा, विनय साय, विजय श्रीवास्तव आदि ने भी संबोधित किया. कार्यक्रम का संचालन ब्रजराज दास ने किया. स्वागत भाषण रामचंद्र साय ने एवं धन्यवाद ज्ञापन उमेश जायसवाल ने किया. कार्यक्रम को सफल बनाने में दीपक जायसवाल, दुर्योधन जायसवाल, कृष्णकांत सिंह, सकलराम बड़ाइक आदि ने महत्वपूर्ण भूमिका निभायी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




