पल्स पोलियो अभियान आज से
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 17 Jan 2016 4:42 AM
बानो (सिमडेगा) : बानो में पल्स पोलियो अभियान को सफल बनाने की तैयारी पूरी कर ली गयी है. 17 जनवरी को होनेवाले पल्स पोलियो अभियान की शुरूआत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से होगी. अभियान का उदघाटन 7 बजे सुबह प्रखंड विकास पदाधिकारी सुलेमान मंडुरी करेंगे. बानो में 11090 बच्चों को पोलियो ड्राप पिलाने का लक्ष्य रखा […]
बानो (सिमडेगा) : बानो में पल्स पोलियो अभियान को सफल बनाने की तैयारी पूरी कर ली गयी है. 17 जनवरी को होनेवाले पल्स पोलियो अभियान की शुरूआत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से होगी. अभियान का उदघाटन 7 बजे सुबह प्रखंड विकास पदाधिकारी सुलेमान मंडुरी करेंगे. बानो में 11090 बच्चों को पोलियो ड्राप पिलाने का लक्ष्य रखा गया है.
इसके लिए 95 बूथ बनाया गया है. इसमें दो ट्रांजिट टीम व एक अतिरिक्त बूथ बनाया गया. प्रखंड में एक डिपो व पांच सबडिपो भी बनाया गया. पल्स पोलियो को सफल बनाने के लिए 75 आगंनबाड़ी सेविका, 95 सहिया,12 एएनएम, 2 सुपरवाइजर, पांच हेल्थ वर्कर के आलावा समाजसेवी सस्था के लोग शामिल हैं. इसके अलावा दो चिकित्सक डॉ कमलेश उरांव व डॉ ममता अभियान को सफल बनाने के लिए हरसंभव कोशिश में लगे हुए हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










