बाइक व टेंपो में भिड़ंत, चार घायल
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 14 Jan 2016 7:39 AM
केरसई : केरसई थाना क्षेत्र के अंबाटांड़ पथ पर अकलु पासी के घर के पास टेंपो व मोटरसाइकिल में सीधी भिड़ंत होने से चार लोग घायल हो गये. बाइक से चार व्यक्ति शादी समारोह में भाग लेने बेहरीनबासा बोलबा जा रहे थे. इसी क्रम में अंबाटांड़ के निकट विपरीत दिशा से आ रहे एक टेंपो […]
केरसई : केरसई थाना क्षेत्र के अंबाटांड़ पथ पर अकलु पासी के घर के पास टेंपो व मोटरसाइकिल में सीधी भिड़ंत होने से चार लोग घायल हो गये. बाइक से चार व्यक्ति शादी समारोह में भाग लेने बेहरीनबासा बोलबा जा रहे थे. इसी क्रम में अंबाटांड़ के निकट विपरीत दिशा से आ रहे एक टेंपो से सीधी भिड़ंत हो गयी.
इस घटना में बाइक पर सवार सिमडेगा निवासी अनुज प्रसाद, सिमडेगा भुड़ूटोली निवासी कमल लकड़ा, फरसाबेड़ा निवासी अनिल बाड़ा व रायबेड़ा बाघडेगा निवासी संदीप टोप्पो घायल हो गये. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस घटना स्थल पहुंची तथा घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. घटना के बाद टेंपो चालक गाड़ी लेकर फरार हो गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










