कृषि को बढ़ावा देगी सरकार
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 31 Dec 2015 7:14 AM
विज्ञापन
वैज्ञानिक सलाहकार समिति की बैठक सिमडेगा : शहरी क्षेत्र स्थित आर्यन होटल परिसर में कृषि विज्ञान केंद्र का वैज्ञानिक सलाहकार समिति की बैठक हुई. बैठक में केंद्र के पिछले एक साल के क्रियाकलापों की प्रगति का प्रतिवेदन प्रस्तुत किया गया. साथ ही आगामी वर्ष के कार्य योजना पर चर्चा की गयी. केंद्र के विस्तारित कार्यक्रमों […]
विज्ञापन
वैज्ञानिक सलाहकार समिति की बैठक
सिमडेगा : शहरी क्षेत्र स्थित आर्यन होटल परिसर में कृषि विज्ञान केंद्र का वैज्ञानिक सलाहकार समिति की बैठक हुई. बैठक में केंद्र के पिछले एक साल के क्रियाकलापों की प्रगति का प्रतिवेदन प्रस्तुत किया गया. साथ ही आगामी वर्ष के कार्य योजना पर चर्चा की गयी. केंद्र के विस्तारित कार्यक्रमों के अनुसार बजट के प्रावधान पर भी चर्चा की गयी. बैठक में कई प्रस्ताव भी रखे गये.
इसमें प्रक्षेत्र पर सिंचाई के लिए दो बोरवेल स्थापित करने, केंद्र के प्रक्षेत्र की घेराबंदी पूरा करने, केंद्र के क्रियाकलापों को सुचारू रूप से चलाने के लिए लैपटॉप, इलेक्ट्रॉनिक डिसप्ले बोर्ड, वीडियो कैमरा आदि उपलब्ध कराने, केंद्र पर स्थापित सभी तालाबों का जीर्णोद्धार करने, प्रक्षेत्र को विकसित करने, केंद्र के अधूरे भवनों के निर्माण को शीघ्र पूरा करने आदि प्रस्ताव पर विचार किया गया.
बैठक में अटारी कोलकाता के निदेशक डॉ एसके राय, बिरसा कृषि विश्वविद्यालय के अपर निदेशक डॉ सुशील प्रसाद, जोनल रिसर्च सेंटर चिआरी के संयुक्त निदेशक डॉ डीएन सिंह, आत्मा के परियोजना निदेशक डॉ बंधनु उरांव, डॉ बिरसा उरांव, विजयानंद, जिला मत्स्य पदाधिकारी ठाकुर साहनी, संदीप यादव, रामेश्वर साहू, डॉ अशोक कुमार, डॉ राकेश रंजन, डॉ हिमांशु सिंह आदि उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










