जिप अध्यक्ष व उपाध्यक्ष का चुनाव 12 जनवरी को

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 31 Dec 2015 7:13 AM

विज्ञापन

सिमडेगा : त्रिस्तरीय चुनाव की सभी प्रक्रिया संपन्न होने के बाद अब जिला परिषद बोर्ड के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, प्रमुख, उप प्रमुख एवं उप मुखिया के चुनाव की प्रशासनिक तैयारी शुरू कर दी गयी है. जिला परिषद बोर्ड के अध्यक्ष व उपाध्यक्ष को चुनाव 12 जनवरी को होगा. वहीं प्रमुख, उप प्रमुख एवं उप मुखिया का […]

विज्ञापन

सिमडेगा : त्रिस्तरीय चुनाव की सभी प्रक्रिया संपन्न होने के बाद अब जिला परिषद बोर्ड के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, प्रमुख, उप प्रमुख एवं उप मुखिया के चुनाव की प्रशासनिक तैयारी शुरू कर दी गयी है. जिला परिषद बोर्ड के अध्यक्ष व उपाध्यक्ष को चुनाव 12 जनवरी को होगा. वहीं प्रमुख, उप प्रमुख एवं उप मुखिया का चुनाव भी प्रखंडवार 12 जनवरी से आरंभ कर दिया जायेगा.

जिला परिषद के अध्यक्ष व उपाध्यक्ष के चुनाव के दौरान निर्वाची पदाधिकारी के रूप में उपायुक्त विजय कुमार सिंह एवं सहायक निर्वाची पदाधिकारी के रूप में अपर समाहर्ता नागेंद्र कुमार सिन्हा, डीआरडीए के निदेशक पूर्णचंद्र कुंकल एवं कार्यपालक दंडाधिकारी उषा मुंडू उपस्थित रहेंगे. प्रमुख एवं उप प्रमुख के चुनाव के लिए एसडीओ दिलेश्वर महतो को निर्वाची पदाधिकारी होंगे तथा संबंधित प्रखंड के बीडीओ व अन्य पदाधिकारी सहायक निर्वाची पदाधिकारी होंगे.

वहीं उप मुखिया के चुनाव में संबंधित प्रखंड के प्रखंड विकास पदाधिकारी निर्वाची पदाधिकारी होंगे.12 दिसंबर को प्रथम पाली में जिप अध्यक्ष एवं दूसरी पाली में उपाध्यक्ष का चुनाव होगा. चुनाव जिला परिषद कार्यालय के सभा कक्ष में होगा. चुनाव से पूर्व जन प्रतिनिधियों को शपथ ग्रहण कराया जायेगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola