चापानल में लगा दिया गया है ताला
Updated at : 30 Dec 2015 7:07 AM (IST)
विज्ञापन

सिमडेगा : नगर पंचायत कार्यालय के निकट स्थित मुख्यमंत्री दाल-भात योजना केंद्र परिसर में लगा चापानल में ताला जड़ दिया गया है. इससे कोई अन्य व्यक्ति या राहगीर उक्त चापानल का इस्तेमाल नहीं कर पा रहा है. इससे आसपास के लोगों को परेशानी हो रही है. दाल-भात योजना को लेकर एक माह पूर्व ही चापानल […]
विज्ञापन
सिमडेगा : नगर पंचायत कार्यालय के निकट स्थित मुख्यमंत्री दाल-भात योजना केंद्र परिसर में लगा चापानल में ताला जड़ दिया गया है. इससे कोई अन्य व्यक्ति या राहगीर उक्त चापानल का इस्तेमाल नहीं कर पा रहा है. इससे आसपास के लोगों को परेशानी हो रही है. दाल-भात योजना को लेकर एक माह पूर्व ही चापानल का निर्माण किया गया था.
किंतु चापानल में ताला जड़ देना, न्याय सम्मत नहीं है. बताया जाता है कि सुबह नौ बजे से तीन बजे तक दाल-भात योजना केंद्र खुलने के समय ही चापानल का ताला खोला जाता है. केंद्र बंद होने के साथ ही चापानल में ताला जड़ दिया जाता है. लोगों का कहना है कि चापानल का निर्माण सभी के लिए किया गया है, किंतु चापानल पर केंद्र संचालकों ने कब्जा जमा लिया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




