ईश्वर की स्तुति कराता है क्रिसमस
Updated at : 26 Dec 2015 8:10 AM (IST)
विज्ञापन

सिमडेगा : सिमडेगा धर्मप्रांत के सभी गिरजाघरों में यीशु ख्रीस्त के जन्म पर गुरुवार की रात मिस्सा अनुष्ठान का आयोजन किया गया. सामटोली स्थित संत अन्ना महागिरजा घर परिसर में आयोजित रात्रि मिस्सा अनुष्ठान में मुख्य अनुष्ठाता के रूप में सिमडेगा धर्मप्रांत के धर्माध्यक्ष बिशप विंसेंट बरवा उपस्थित थे. मिस्सा अनुष्ठान से पूर्व बिशप बरवा […]
विज्ञापन
सिमडेगा : सिमडेगा धर्मप्रांत के सभी गिरजाघरों में यीशु ख्रीस्त के जन्म पर गुरुवार की रात मिस्सा अनुष्ठान का आयोजन किया गया. सामटोली स्थित संत अन्ना महागिरजा घर परिसर में आयोजित रात्रि मिस्सा अनुष्ठान में मुख्य अनुष्ठाता के रूप में सिमडेगा धर्मप्रांत के धर्माध्यक्ष बिशप विंसेंट बरवा उपस्थित थे.
मिस्सा अनुष्ठान से पूर्व बिशप बरवा ने चर्च परिसर में बनाये गये चरनी को आशीष दी. मौके पर बिशप बरवा ने कहा कि ईश्वर की स्तुति करने का निमंत्रण देता है क्रिसमस. कहा कि मिलजुल कर आपसी प्रेम व भाइचारे के साथ ख्रीस्त पर्व को मनायें. ईश्वर के प्रेम को अपने जीवन में अपनाकर दूसरों को बांटे.
कहा कि हमें सामाजिक न्याय व शांति को बढ़ावा देने के लिए आगे आना होगा. साथ ही जात-पात से ऊपर उठना होगा. मिस्सा अनुष्ठान में बिशप बरवा का सहयोग फादर वीजी इग्नेस टेटे, फादर वीजी सह पल्ली पुरोहित तोबियस केरकेट्टा, फादर बर्बट कुजूर, फादर हेंडरी लकड़ा, फादर शैलेश केरकेट्टा, फादर रंजीत डुंगडुंग, फादर कोर्नेलियुस तिर्की ने किया. मिस्सा गीत संचालन पल्ली युवा संघ मंडली ने किया.
दो मिस्सा अनुष्ठान हुआ: ख्रीस्त पर्व के अवसर पर शुक्रवार की सुबह दो मिस्सा अनुष्ठान का आयोजन किया गया. पहली मिस्सा में मुख्य अनुष्ठाता के रूप में फादर वीजी इग्नेस टेटे उपस्थित थे.
उनका सहयोग फादर रंजीत डुंगडुंग व फादर कोर्नेलियुस तिर्की ने किया. पहली मिस्सा में गीत संचालन यूसी की धर्म बहनों ने किया. दूसरी मिस्सा फादर वीजी सह पल्ली पुरोहित तोबियस केरकेट्टा ने संपन्न करायी. दूसरी मिस्सा में गीत संचालन तारापुर की गायक मंडली ने किया.
विश्वासियों ने बालक यीशु का चुंबन किया: मिस्सा समारोह के समापन से पूर्व विश्वासियों ने आस्था के साथ बालक यीशु का चुंबन किया. साथ ही सुखमय व मंगलमय जीवन की कामना की. बाल यीशु का चुंबन धर्म विधि संपन्न कराने में बिशप विंसेंट बरवा सहित अन्य पुरोहितों व धर्म बहनों ने अहम भूमिका निभायी.
इसके अलावा चरनी में लेट बालक यीशु के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की कतार लग गयी. कार्यक्रम को सफल बनाने में सिस्टर सोफिया केरकेट्टा, सिस्टर ज्योति, सिस्टर राहिल, सभापति सेराफिनुस कुल्लू, नीलम राकेश मिंज, प्रचारक दोमनिक तिर्की आदि ने महत्वपूर्ण भूमिका निभायी.
काटे गये केक: जिले में ख्रीस्त जन्म पर्व धूमधाम से मनाया गया. इस लेकर लोगों में काफी उत्साह देखा गया.मौके पर लोगों ने केक काट एक-दूसरे को खिलाया. इसके बाद गले मिल कर एक-दूसरे को क्रिसमस की बधाई दी. लोगों ने अपने रिश्तेदारों, दोस्तों व पड़ोसियों के घर जाकर खुशियां बांटी. प्रभु यीशु के आगमन की खुशी में लोगों ने पटाखे भी छोड़े तथा देर रात तक नाचते गाते रहे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




