आपसी प्रेम बढ़ाता है क्रिसमस

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 23 Dec 2015 7:12 AM

विज्ञापन

बानो(सिमडेगा) : बानो संत थॉमस स्कूल में क्रिसमस गैदरिंग का आयोजन किया गया. इस अवसर पर मुख्य अतिथि रेव्ह पादरी उज्जवल केरकेट्टा उपस्थित थे. कार्यक्रम का उदघाटन मुख्य अतिथि ने दीप प्रज्वलित कर किया. विद्यालय के छात्रों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया. कार्यक्रम का आरंभ छात्रों ने मंगलाचरण प्रस्तुत कर किया. इसके बाद एक […]

विज्ञापन
बानो(सिमडेगा) : बानो संत थॉमस स्कूल में क्रिसमस गैदरिंग का आयोजन किया गया. इस अवसर पर मुख्य अतिथि रेव्ह पादरी उज्जवल केरकेट्टा उपस्थित थे. कार्यक्रम का उदघाटन मुख्य अतिथि ने दीप प्रज्वलित कर किया.
विद्यालय के छात्रों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया. कार्यक्रम का आरंभ छात्रों ने मंगलाचरण प्रस्तुत कर किया. इसके बाद एक से बढ़ कर एक गीत व नृत्य प्रस्तुत किया. कार्यक्रम में विद्यालय के बच्चों ने नाटक, कॉमिक, कव्वाली भी प्रस्तुत किया. क्रिसमस चरनी बनायी गयी.
संत क्लाउज ने लोगों के बीच मिठाई भी बांटी. लोगों नें एक-दूसरे को क्रिसमस की बधाई दी. बच्चों के कार्यक्रम के बाद सेलेम ग्रुप ने क्रिसमस गीत प्रस्तुत किया. जिसका लोगों ने भरपूर आनंद उठाया.
मुख्य अतिथि ने कहा कि क्रिसमस खुशियां लाता है. लोगों में अापसी प्रेम को बढ़ाता है. एक-दूसरे में विश्वास व भाईचारगी सिखाता है. उन्होंने कहा कि क्रिसमस सबों के दिल में शांति, भाईचारा एवं मेलमिलाप के भाव से जीने की प्रेरणा देता है. हमें मिलजुल कर रहना सिखाता है. प्रभु के जन्मदिवस के रूप में क्रिसमस हमें नयी खुशियां प्रदान करता है.
कार्यक्रम का संचालन अर्पित, मनिषा, ममता व मनीष ने किया. धन्यवाद ज्ञापन प्राचार्य नेलसन इंदवार किया. इस अवसर पर फ्रासिंस टेटे, जेकब केरकेट्टा, अनिल सोरेंग, जेम्स सुरीन, पौलुस लुगून, सलोमी बरला, सुनीता गुड़िया, उर्मिला, संचीता, विनला, सुचीता, सोसन आदि उपस्थित थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola