मारपीट के आरोपी ने सरेंडर किया

Updated at : 23 Dec 2015 7:11 AM (IST)
विज्ञापन
मारपीट के आरोपी ने सरेंडर किया

सिसई : सिसई प्रखंड में एक नाबालिग का अश्लील वीडियो वायरल करने के आरोपी युवक की पिटाई मामले में दो लोगों ने सरेंडर कर दिया है. इनमें समीउल्लाह अंसारी व बबलु अंसारी हैं. पुलिस दोनों को अभी थाने में रखे हुए है. वहीं वीडियो वायरल करने का आरोपी विकास गुप्ता को अभी तक पकड़ा नहीं […]

विज्ञापन
सिसई : सिसई प्रखंड में एक नाबालिग का अश्लील वीडियो वायरल करने के आरोपी युवक की पिटाई मामले में दो लोगों ने सरेंडर कर दिया है. इनमें समीउल्लाह अंसारी व बबलु अंसारी हैं. पुलिस दोनों को अभी थाने में रखे हुए है. वहीं वीडियो वायरल करने का आरोपी विकास गुप्ता को अभी तक पकड़ा नहीं गया है. बताया जा रहा है कि पिटाई के बाद उसे रांची रेफर कर दिया गया था.
अभी भी विकास रांची में है. जानकारी के अनुसार 20 दिसंबर को मोबाइल दुकान के संचालक विकास ने सिसई की एक लड़की का वीडियो वायरल कर दिया था. वीडियो आपत्तिजनक थी. जब लड़की के परिजनों ने वीडियो देखा तो आरोपी युवक की जम कर पिटाई कर दी थी. इसके बाद सिसई में तनाव उत्पन्न हो गया था. पुलिस ने किसी प्रकार मामले को शांत कराया था. इसके बाद दोनों पक्षों की ओर से थाने में केस किया गया है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola