260 शिक्षकों को दिया गया नियुक्ति पत्र

सिमडेगा : समाहरणालय स्थित सभागार में वर्ग एक से पांच एवं वर्ग छह से वर्ग आठ तक के नवनियुक्त शिक्षकों के बीच नियुक्ति पत्र का वितरण किया गया. वर्ग एक से वर्ग पांच तक के लिए 203 एवं वर्ग छह से वर्ग आठ तक के लिए 57 सहित कुल 260 शिक्षकों को नियुक्ति पत्र दिया […]
सिमडेगा : समाहरणालय स्थित सभागार में वर्ग एक से पांच एवं वर्ग छह से वर्ग आठ तक के नवनियुक्त शिक्षकों के बीच नियुक्ति पत्र का वितरण किया गया. वर्ग एक से वर्ग पांच तक के लिए 203 एवं वर्ग छह से वर्ग आठ तक के लिए 57 सहित कुल 260 शिक्षकों को नियुक्ति पत्र दिया गया.
उपायुक्त विजय कुमार सिंह ने शिक्षकों को नियुक्ति पत्र प्रदान किया. उन्होंने शिक्षकों को शुभकामना देते हुए कहा कि शिक्षक ही सही मायने में राष्ट्र के निर्माता होते हैं.
समाज को शिक्षित कर देश को प्रगति एवं विकास के पथ पर अग्रसर करने का कार्य शिक्षक हीं करते हैं. उन्होंने सभी नव चयनित शिक्षकों को अपने कर्तव्य का निर्वहन सुचारू रूप से करने की सलाह दी. यदि शिक्षक अनुशासित होंगे तो उनके विद्यार्थी भी उनका अनुकरण करेंगे. मौके पर अपर समाहर्ता नागेन्द्र सिन्हा, अनुमंडल पदाधिकारी दिलेश्वर महतो, जिला शिक्षा अधीक्षक रेणुका तिग्गा के अलावे अन्य लोग उपस्थित थें.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




