शहर की स्वच्छता को लेकर हुआ मंथन
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 18 Dec 2015 8:37 AM
विज्ञापन
सिमडेगा : नगर परिषद कार्यालय के सभागार में स्वच्छता भारत मिशन को लेकर सिटी सैनिटेशन टास्क फोर्स की बैठक नगर परिषद अध्यक्ष फूलसुंदरी देवी की अध्यक्षता में हुई. बैठक में स्वच्छता अभियान पर विशेष रूप से चर्चा की गयी. बैठक में शहर को स्वच्छ बनाने का निर्णय लिया गया. स्वच्छता के प्रति लोगों में जागरूकता […]
विज्ञापन
सिमडेगा : नगर परिषद कार्यालय के सभागार में स्वच्छता भारत मिशन को लेकर सिटी सैनिटेशन टास्क फोर्स की बैठक नगर परिषद अध्यक्ष फूलसुंदरी देवी की अध्यक्षता में हुई.
बैठक में स्वच्छता अभियान पर विशेष रूप से चर्चा की गयी. बैठक में शहर को स्वच्छ बनाने का निर्णय लिया गया. स्वच्छता के प्रति लोगों में जागरूकता लाने पर विचारकिया गया.
शहर को खुले में शौचमुक्त बनाने पर बल दिया गया. शौचालय निर्माण पर चर्चा की गयी. लोगों से आग्रह किया गया कि जिनके पास शैचालय नहीं है, वह शौचालय निर्माण के लिए शीघ्र आवेदन नगर परिषद में दे सकते हैं. बैठक में शहर को शत-प्रतिशत खुले में शौचमुक्त बनाने का निर्णय लिया गया. बैठक में बाहर से आये संस्थान के लोगों ने शहर को स्वच्छ बनाने के लिए चलाये जा रहे कार्यक्रमों की विस्तार पूर्वक जानकारी दी. संस्था के पदाधिकारियों ने मास्टर प्लान के बारे में भी बताया.
कहा कि शहरी क्षेत्र को तीन भाग में बांट कर शहर को स्वच्छ एवं खुले में शौचालय मुक्त बनाया जायेगा. इस अवसर पर नगर परिषद के कार्यपालक पदाकिधकारी हीरा चौधरी, सिटी सैनिटेशन मिशन के मैनेजर मनि मुकुट सुरीन , राहिल डुंगडुंग, पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के कनीय अभियंता सुनील दत्त, चंद्रकांत ठाकुर, राजेंद्र चौधरी, जवाहर चौधरी, वार्ड सदस्य कुलदीप किंडो आदि उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










