क्रिसमस की तैयारी में जुटे लोग

Updated at : 17 Dec 2015 12:59 AM (IST)
विज्ञापन
क्रिसमस की तैयारी में जुटे लोग

कई जगहों पर क्रिसमस गैदरिंग की भी हो रही तैयारी सिमडेगा : क्रिसमस जैसे-जैसे नजदीक आता जा रहा है, वैसे-वैसे क्रिसमस का माहौल भी बनता जा रहा है. हर तरफ तैयारी शुरू हो चुकी है. चर्चों को सजाने संवारने का काम शुरू कर दिया गया है. गिरजाघरों का रंग-रोगन भी किया जा रहा है. विशेष […]

विज्ञापन
कई जगहों पर क्रिसमस गैदरिंग की भी हो रही तैयारी
सिमडेगा : क्रिसमस जैसे-जैसे नजदीक आता जा रहा है, वैसे-वैसे क्रिसमस का माहौल भी बनता जा रहा है. हर तरफ तैयारी शुरू हो चुकी है. चर्चों को सजाने संवारने का काम शुरू कर दिया गया है. गिरजाघरों का रंग-रोगन भी किया जा रहा है. विशेष रूप से बच्चों में काफी उत्साह देखा जा रहा है. बच्चे सजावट के काम में अभी से ही जुट गये हैं. ईसाई धर्मावलंबी अपने-अपने घरों की साफ-सफाई एवं रंग-रोगन में जुट गये हैं. क्रिसमस में यीशु समाज के लोगों द्वारा विशेष तैयारी की जाती है.
सभी लोग अपने स्तर से तैयारी में जुट गये हैं. जहां एक ओर क्रिसमस की तैयारी हो रही है, वहीं क्रिसमस गैदरिंग की भी तैयारी हो रही है. स्थानीय अलबर्ट एक्का स्टेडियम में सीसीवाइए के तत्वावधान में दो दिवसीय क्रिसमस गैदरिंग सह मेला का आयोजन 18 दिसंबर से किया गया है. मेले की तैयारियां जोरों पर है.
मेले में विभिन्न प्रकार के झूले लगाये जा रहे हैं. ब्रेक डांस झूला आकर्षण का केंद्र होगा. कार्यक्रम के तहत 18 दिसंबर को अपराह्न तीन बजे कार्यक्रम का उदघाटन किया जायेगा. संध्या में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा. जिसमें विभिन्न विद्यालय के बच्चे एवं विभिन्न मंडली के कलाकार भाग लेंगे. 19 दिसंबर को पूर्वाह्न दस बजे प्रार्थना की जायेगी.
अपराह्न तीन बजे रात्रि नौ बजे तक स्थानीय कलाकारों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया जायेगा. रात्रि दस बजे से पवन-पंकज ग्रुप रांची द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया जायेगा. वहीं सामटोली स्थित पारिश मैदान में 20 दिसंबर को क्रिसमस गैदरिंग का आयोजन होगा. इस अवसर मेला का भी आयोजन किया जायेगा साथ ही रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किया जायेगा.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola