मेनोन एक्का व बिरसा मांझी विजयी

Updated at : 15 Dec 2015 7:22 AM (IST)
विज्ञापन
मेनोन एक्का व बिरसा मांझी विजयी

विजयी प्रत्याशियों को प्रमाण पत्र दिया गया सिमडेगा : त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव का मतगणना संपन्न हो गया. मतगणना की शुरूआत 13 दिसंबर को कड़ी सुरक्षा के बीच की गयी थी, जो दूसरे दिन भी जारी रहा. दूसरे दिन सभी प्रखंडों की मतगणना पूरी कर ली गयी. मतगणना के बाद कई को जीत एवं कई को […]

विज्ञापन
विजयी प्रत्याशियों को प्रमाण पत्र दिया गया
सिमडेगा : त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव का मतगणना संपन्न हो गया. मतगणना की शुरूआत 13 दिसंबर को कड़ी सुरक्षा के बीच की गयी थी, जो दूसरे दिन भी जारी रहा. दूसरे दिन सभी प्रखंडों की मतगणना पूरी कर ली गयी. मतगणना के बाद कई को जीत एवं कई को हार का सामना करना पड़ा.
जिला परिषद, मुखिया, पंचायत समिति सदस्य एवं वार्ड सदस्य पद के लिए कुल 1938 प्रत्याशियों के भाग्य मतपेटी में बंद थे. मतगणना के बाद सभी के भाग्य का फैसला हो गया. जिला परिषद पद के 11, मुखिया के लिए 94, पंचायत समिति सदस्य के लिए 111 के सिर पर जीत का सेहरा बंध चुका है. प्रत्याशी जीत के जश्न में जुट गये हैं. जिला परिषद के अध्यक्ष रहे मनोन एक्का पाकरटांड़ से एवं उपाध्यक्ष बिरसा मांझी बोलबा से अपनी सीट बचाते हुए, चुनाव जीत लिया है. इसके अलावा केरसई से सजय समीर सिंधिया, ठेठइटांगर पश्चिम से कांति केरकेट्टा, बांसजोर से रोशनी कुल्लू, कुरडेग से मनोज साय, बानो से अयूषमा कंडूलना, कोलेबिरा से फूल कुमारी समद, जलडेगा से जोनसन कंडूलना चुनाव जीत चुके हैं. जिला परिषद सदस्यों को निर्वाची पदाधिकारी सह एसी नागेंद्र सिन्हा, पंचायत समिति सदस्यों को एसडीओ दिलेश्वर महतो, मुखिया व वार्ड सदस्यों को बीडीओ व सीओ ने प्रमाण पत्र सौंपा.
डीसी व प्रेक्षक ने मतगणना केंद्र किया निरीक्षण : दूसरे दिन के मतगणना के दौरान भी उपायुक्त विजय कुमार सिंह व प्रेक्षक एके रतन भी मतगणना केंद्र में डटे रहे. इस दौरान कई बार प्रखंडवार बनाये गये, सभी मतगणना केंद्रों का निरीक्षण किया तथा मतगणना कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये. साथ ही अपने चेंबर में बैठ कर भी पल-पल की खबर लेते रहे. इस दौरान उपायुक्त श्री सिंह ने कहा कि दो दिनों तक चला मतगणना कार्य शांतिपूर्ण रहा. किसी प्रकार की गड़बड़ी की सूचना नहीं है.
कई दिग्गजों को मिली हार : इस बार हुए त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में कई दिग्गजों को हार का सामना करना पड़ा. मतगणना के पूर्व उक्त सभी जीत के दावे भी कर रहे थे. हारनेवालों में चार प्रमुख भी शामिल हैं.
जिन लोगों ने चुनाव हारे हैं, इसमें मुख्य रूप से केरसई प्रखंड प्रमुख अनिता, कुरडेग प्रमुख तनुजा कुमारी, सिमडेगा प्रखंड प्रमुख दिव्या बरला, जलडेगा प्रखंड प्रमुख एमलेन कोंगाड़ी, बांसजोर प्रखंड प्रमुख प्यारी डांग, पाकरटांड़ प्रखंड प्रमुख रेमोन बा, सिमडेगा जिप सदस्य नील जस्टीन बेक, बांसजोर जिप सदस्य पुष्पा समद, कुरडेग जिप सदस्य सीमा सीता एक्का, जलडेगा जिप सदस्य शांता रोजालिया कंडूलना आदि शामिल हैं.
समर्थकों ने मनाया जश्न : मतगणना केंद्र परिसर के बाहर जैसे-जैसे जीत-हार की घोषणा हो रही थी, वैसे-वैसे जश्न का माहौल बनता जा रहा था. विजयी प्रत्याशियों के समर्थकों ने अपने प्रत्याशियों का गर्मजोशी के साथ स्वागत किया. विजेताओं को फूलमाला से लाद दिया.
एक-दूसरे का गुलाल लगा कर जीत की बधाई दी. जम कर आतिशबाजी भी की गयी. मतगणना परिसर का आसपास का इलाका बम-पटाखों से की आवाज से गूंजता रहा.
लॉटरी से हुई जीत-हार का फैसला : पाकरटांड़ प्रखंड के सिकरियाटांड़ पंचायत के वार्ड नंबर छह में फैसला टाइ हो गया. प्रत्याशी अंजेला डुंगडुंग व स्थेर खेस को 135-135 वोट मिले.
इसके बाद निर्वाची पदाधिकारी ने चुनाव आयोग द्वारा दिये गये दिशा-निर्देश के मुताबिक लॉटरी सिस्टम अपनाया. दोनों के बीच लॉटरी की गयी. इसमें अंजेला डुंगडुंग को विजयी घोषित किया गया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola