सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत

Updated at : 09 Dec 2015 8:37 AM (IST)
विज्ञापन
सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत

सिमडेगा : पाकरटांड़ थाना क्षेत्र के नानेसेरा शंख नदी पुल के निकट सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गयी. जानकारी के मुताबिक पाकरटांड़ खिजुरडीह निवासी 32 वर्षीय एर्नेस सोरेंग मोटरसाइकिल (जेएच 20बी 3552) से सिमडेगा की ओर आ रहा था. इसी क्रम में नानेसेरा शंख नदी पुल के निकट अनियंत्रित हो कर पुल […]

विज्ञापन
सिमडेगा : पाकरटांड़ थाना क्षेत्र के नानेसेरा शंख नदी पुल के निकट सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गयी. जानकारी के मुताबिक पाकरटांड़ खिजुरडीह निवासी 32 वर्षीय एर्नेस सोरेंग मोटरसाइकिल (जेएच 20बी 3552) से सिमडेगा की ओर आ रहा था. इसी क्रम में नानेसेरा शंख नदी पुल के निकट अनियंत्रित हो कर पुल के नीचे गिर गया. इस घटना में उसकी मौत हो गयी.
मंगलवार सुबह पुलिस ने उसका शव बरामद किया तथा अंत्यपरीक्षण के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. सूचना के बाद परिजन सदर अस्पताल पहुंचे और मृतक की पहचान एर्नेस सोरेंग के रूप में किया. परिजनों का कहना है कि रात्रि में ही एर्नेस सोरेंग मोटरसाइकिल से निकला था, किंतु घर लौट कर नहीं आया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola