सिमडेगा : जैसे-जैसे दिन चढ़ा,वोटिंग बढ़ी

सिमडेगा : सिमडेगा/बानो/कोलेबिरा : त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के तृतीय चरण का मतदान शनिवार को कड़ी सुरक्षा के बीच शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो गया. तृतीय चरण में लगभग 62 प्रतिशत मतदान हुआ. निर्धारित समय सुबह सात बजे से मतदान आरंभ कर दिया गया था. मतदान की सभी तैयारी पूर्व में ही पूरी कर ली गयी […]
सिमडेगा : सिमडेगा/बानो/कोलेबिरा : त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के तृतीय चरण का मतदान शनिवार को कड़ी सुरक्षा के बीच शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो गया. तृतीय चरण में लगभग 62 प्रतिशत मतदान हुआ. निर्धारित समय सुबह सात बजे से मतदान आरंभ कर दिया गया था. मतदान की सभी तैयारी पूर्व में ही पूरी कर ली गयी थी. तृतीय चरण में कोलेबिरा व बानो प्रखंड में मतदान हुआ.
मतदान को लेकर ग्रामीणों में काफी उत्साह देखा गया. मतदान के लिए सुबह से ही ग्रामीणों को कतारबद्ध होते देखा गया. जैसे-जैसे धूप चढ़ता गया, मतदान के प्रतिशत में वृद्धि होती गयी. सभी बूथों पर सुरक्षा के भी इंतजाम किये गये थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




