कुएं में गिरने से महिला की मौत
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 13 Jul 2015 9:05 PM
कोलेबिरा. प्रखंड के अघरमा पंचायत अंतर्गत अघरमा खास में 13 जुलाई को 21 वर्षीय मुनी देवी की कुएं में गिरने से मौत हो गयी. प्राप्त जानकारी के अनुसार मुनी देवी पति सुकरा राम पिछले दो माह से मानसिक रूप से विक्षिप्त थी. रांची स्थित कांके से उनका इलाज भी चल रहा था. 13 जुलाई को […]
कोलेबिरा. प्रखंड के अघरमा पंचायत अंतर्गत अघरमा खास में 13 जुलाई को 21 वर्षीय मुनी देवी की कुएं में गिरने से मौत हो गयी. प्राप्त जानकारी के अनुसार मुनी देवी पति सुकरा राम पिछले दो माह से मानसिक रूप से विक्षिप्त थी. रांची स्थित कांके से उनका इलाज भी चल रहा था. 13 जुलाई को सुबह 8 बजे अपने घर से निकल गयी. काफी देर तक नहीं लौटने पर परिजनों ने खोजबीन की. खोजबीन के दौरान स्व पुनू राम के कुएं में शव को देखा गया. इस मामले में कोलेबिरा थाना में यूडी केस दर्ज कर लिया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










