बारिश से किसानों के चहरे पर रौनक

Updated at : 05 Jul 2015 8:04 PM (IST)
विज्ञापन
बारिश से किसानों के चहरे पर रौनक

सिमडेगा. मौसम की बेरुखी से निराश हो चुके शहरी क्षेत्र के किसानों के चेहरे में पर रौनक देखी गयी. जिले में हर तरफ छिटपुट बारिश हो रही थी, किंतु शहरी क्षेत्र में बारिश नहीं के बराबर हुई थी. रविवार को इंद्रदेव की कृपा शहरी क्षेत्र में हुई. तीन बजे के करीब लगभग आधा घंटा से […]

विज्ञापन

सिमडेगा. मौसम की बेरुखी से निराश हो चुके शहरी क्षेत्र के किसानों के चेहरे में पर रौनक देखी गयी. जिले में हर तरफ छिटपुट बारिश हो रही थी, किंतु शहरी क्षेत्र में बारिश नहीं के बराबर हुई थी. रविवार को इंद्रदेव की कृपा शहरी क्षेत्र में हुई. तीन बजे के करीब लगभग आधा घंटा से भी ज्यादा समय तक मुसलधार बारिश हुई.

पूरे शहरी क्षेत्र के खेतों मेंपानी लबालब भर गया. मेन रोड तथा कांप्लेक्स के हर क्षेत्र में पानी का जमाव हो गया. किंतु कुछ देर के बाद पानी की निकासी हो गयी. बारिश से किसानों को खेती करने में सहुलियत होगी. अब किसान खेत को जोत सकते है. इधर बारिश से सब्जी मंडी के लोगों को काफी दिक्क्तों का सामना करना पड़ा. बारिश के शहरी क्षेत्र के साहू मुहल्ला में भारी जल जमाव के कारण लोगों को आवागमन में काफी परेशानी का सामना करना पड़ा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola