बैंक में चोरी का प्रयास
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 02 Jul 2015 9:05 PM
कोलेबिरा. कोलेबिरा यूनाइटेड बैंक ऑफ इंडिया शाखा में एक जुलाई की रात्रि अज्ञात चोरों ने बैंक के पीछे की खिड़की का रड काट कर चोरी करने का प्रयास किया. बैंक कर्मियों ने प्रतिदिन की तरह गुरुवार को बैंक खोला तो उन्हांेने पाया कि एक खिड़की खुली हुई है. खिड़की का एक रड काटा हुआ मिला. […]
कोलेबिरा. कोलेबिरा यूनाइटेड बैंक ऑफ इंडिया शाखा में एक जुलाई की रात्रि अज्ञात चोरों ने बैंक के पीछे की खिड़की का रड काट कर चोरी करने का प्रयास किया. बैंक कर्मियों ने प्रतिदिन की तरह गुरुवार को बैंक खोला तो उन्हांेने पाया कि एक खिड़की खुली हुई है. खिड़की का एक रड काटा हुआ मिला. जिसकी जानकारी शाखा प्रबंधक ए एक्का ने थाना को दी. शाखा प्रबंधक के अनुसार बैंक से कोई भी सामान की चोरी नहीं की हुई है. इस घटना के कारण दो जुलाई को बैंक का कार्य पूरी तरह ठप रहा. जिसके कारण बैंक खाताधारियों को काफी परेशानी हुई. विदित हो कि 15 दिन पूर्व बैंक के समीप के मार्केट कांपलेक्स के सुजीत जेनेरल स्टोर नामक दुकान के वेंटिलेटर तोड़ कर चोरों ने लगभग 5 हजार रुपये नगद एवं अन्य सामान की चोरी कर ली थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










