वज्रपात से युवक की मौत एक घायल

ठेठइटांगर (सिमडेगा). ठेठइटांगर थाना क्षेत्र के जोरमा मसनिया में वज्रपात से एक युवक की मौत हो गयी तथा एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. जानकारी के मुताबिक बुधवार को अपराह्न लगभग साढ़े चार बजे अटल एक्का (15) एवं सुमित केरकेट्टा (16) घर के कुछ ही दूरी पर थे. इसी क्रम में तेज बारिश […]
ठेठइटांगर (सिमडेगा). ठेठइटांगर थाना क्षेत्र के जोरमा मसनिया में वज्रपात से एक युवक की मौत हो गयी तथा एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. जानकारी के मुताबिक बुधवार को अपराह्न लगभग साढ़े चार बजे अटल एक्का (15) एवं सुमित केरकेट्टा (16) घर के कुछ ही दूरी पर थे. इसी क्रम में तेज बारिश शुरू हो गयी. दोनों बच्चे बारिश से बचने के लिए पास में ही स्थित एक नवनिर्मित मकान में चले गये. इसी क्रम में वज्रपात हुआ . जिसके चपेट में आ कर अटल एक्का की मौत हो गयी. जबकि सुमित केरकेट्टा गंभीर रूप से घायल हो गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




