बॉक्स ::::: थोलकोबेड़ा बना जिले का पहला खुले में शौचमुक्त ग्राम
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 27 Jun 2015 8:05 PM
सिमडेगा. जिले का राजस्व ग्राम थोलकोबेड़ा खुले में शौचमुक्त ग्राम बनने का गौरव हासिल किया है. इस गांव क ा कोई भी व्यक्ति खुले में शौच करने के लिए नहीं जाता है. हर घर में शौचालय का निर्माण करा दिया गया है. गांव के लोग खुश हैं कि जिले में उनका पहला गांव थोलकोबेड़ा है […]
सिमडेगा. जिले का राजस्व ग्राम थोलकोबेड़ा खुले में शौचमुक्त ग्राम बनने का गौरव हासिल किया है. इस गांव क ा कोई भी व्यक्ति खुले में शौच करने के लिए नहीं जाता है. हर घर में शौचालय का निर्माण करा दिया गया है. गांव के लोग खुश हैं कि जिले में उनका पहला गांव थोलकोबेड़ा है जो खुले में शौचमुक्त ग्राम होने का गौरव प्राप्त किया. इस अवसर पर 28 जून को गांव के प्राथमिक विद्यालय के पास 1 बजे से ग्राम सभा का आयोजन किया जायेगा. ग्राम सभा में थोलकोबेड़ा गांव को खुले में शौचमुक्त होने का प्रस्ताव पारित किया जायेगा. इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप मंे स्थानीय विधायक विमला प्रधान मौजूद रहेंगी. यहां पर मुखिया चंद्रेश्वर मुंडा, वार्ड सदस्य दूलारी किंडो व नव भारत जागृति केंद्र के सचिव सतीश गिरिजा उपस्थित रहेंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










