डीएसइ ने विद्यालयों का निरीक्षण किया
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 27 Jun 2015 5:04 PM
सिमडेगा. जिला शिक्षा अधीक्षक रेणुका तिग्गा ने कई विद्यालय का निरीक्षण किया. सर्व प्रथम राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय खिजरी का निरीक्षण किया. यहां पर पारा शिक्षक अनंत कांत साहू अनुपस्थित पाये गये. स्पष्टीकरण के साथ अगले आदेश तक मानदेय स्थगित कर दिया. मध्याह्न भोजन में बच्चों को अंडा नहीं दिये जाने एवं असैनिक निर्माण कार्य […]
सिमडेगा. जिला शिक्षा अधीक्षक रेणुका तिग्गा ने कई विद्यालय का निरीक्षण किया. सर्व प्रथम राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय खिजरी का निरीक्षण किया. यहां पर पारा शिक्षक अनंत कांत साहू अनुपस्थित पाये गये. स्पष्टीकरण के साथ अगले आदेश तक मानदेय स्थगित कर दिया. मध्याह्न भोजन में बच्चों को अंडा नहीं दिये जाने एवं असैनिक निर्माण कार्य अपूर्ण रहने के कारण प्रधानाध्यापक से भी कारण पृच्छा की गयी. उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय मतरामेटा का निरीक्षण किया गया. राजकीय उत्क्रमित उच्च विद्यालय धवईपानी का निरीक्षण किया. इस क्रम में पाया गया कि यहां चल रहे प्रयास कार्यक्रम के तहत बच्चों का ठहराव नहीं हो पा रहा है. विद्यालय में 297 बच्चे नामांकित हैं किंतु 182 बच्चे ही उपस्थित पाये गये. डीएसइ ने उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय कुम्हारटोली कोनमेंजरा का भी निरीक्षण किया. यहां पर सभी शिक्षक उपस्थित पाये गये. बच्चों को पूरक पोषक के तहत मध्याह्न भोजन में अंडा दिया जा रहा था. विद्यालय का अभिलेख अद्यतन नहीं रहने के कारण जिला शिक्षा अधीक्षक ने सभी अभिलेख एक सप्ताह के अंदर अद्यतन करने का निर्देश दिया. निरीक्षण के दौरान सहायक कार्यक्रम पदाधिकारी सुभाष हेम्ब्रोम उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










