ओके...ग्राम सभा को मजबूत करना है

फोटो: 26 एसआईएम: – ग्राम सभा में उपस्थित बीडीओ व ग्रामीणप्रतिनिधि, कुरडेग. सर्पमुंडा राजस्व ग्राम में झारखंड आदिवासी विकास समिति के तत्वावधान में युवा संस्था के माध्यम से ग्राम सभा की गयी. सभा मंे मुख्य रूप से प्रखंड विकास पदाधिकारी मनोज कुमार व डीपीएम प्रमोदित डुंगडुंग उपस्थित थे. सभा में बीडीओ ने कहा कि – […]
फोटो: 26 एसआईएम: – ग्राम सभा में उपस्थित बीडीओ व ग्रामीणप्रतिनिधि, कुरडेग. सर्पमुंडा राजस्व ग्राम में झारखंड आदिवासी विकास समिति के तत्वावधान में युवा संस्था के माध्यम से ग्राम सभा की गयी. सभा मंे मुख्य रूप से प्रखंड विकास पदाधिकारी मनोज कुमार व डीपीएम प्रमोदित डुंगडुंग उपस्थित थे. सभा में बीडीओ ने कहा कि – ग्राम सभा को मजबूत करने के लिए सरकार द्वारा गैर सरकारी संस्था को कार्य दिया गया है. संस्था आदिवासी महिला को आगे बढ़ाने व आजीविका परियोजना पर काम कर रही है. उन्होंने सभी सरकारी विभाग मंे चल रही योजना की जानकारी भी दी. डीपीएम ने कहा कि आदिवासी को मजबूत करने के लिए महिला सशक्तीकरण पर व उनकी अजीविका के स्तर को सुधारने के लिए यह प्रोग्राम संस्कार द्वारा किया जा रहा है. अब ग्राम सभा को ही गांव का विकास करना है. योजना की राशि सीधे ग्राम सभा के खाते मंे आयेगी और उसका हिसाब भी ग्राम सभा को ही रखना है. आप लोगांे को ग्राम सभा को मजबूत करना है. वन विभाग के बलराम नायक ने लाह उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए सेमी लता का पौधा मुफ्त मंे देने की बात कही. पौधा तैयार करने के बाद लाह भी देने की बात कही. मौके पर कल्याण पदाधिकारी धर्मदास मिंज, शर्मा जी, युवा संस्था के को- आडिनेटर कमलेश कुमार, जेइ संजीब सत्पथी, संजीत कुमार, जैनेंद्र सिंह सहित सैकड़ां२े की संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




