ट्रक व मोटरसाइकिल की टक्कर में एक घायल

फोटो: 21 एसआईएम: 16- घायल युवक.कोलेबिरा. थाना क्षेत्र अंतर्गत लरबा ग्राम के पास जूरकेला ग्राम के समीप एक 35 वर्षीय युवक घायल हो गया. जानकारी के मुताबिक रांची डोरंडा निवासी दिलीप कुमार रांची विद्यालय में एक कार्यरत सहयोगी सनाती तिर्की के साथ अपनी हिरो होंडा मोटरसाइकिल (जेएच 1बी 6384) से सिमडेगा खुंटीटोली जा रहा था. […]
फोटो: 21 एसआईएम: 16- घायल युवक.कोलेबिरा. थाना क्षेत्र अंतर्गत लरबा ग्राम के पास जूरकेला ग्राम के समीप एक 35 वर्षीय युवक घायल हो गया. जानकारी के मुताबिक रांची डोरंडा निवासी दिलीप कुमार रांची विद्यालय में एक कार्यरत सहयोगी सनाती तिर्की के साथ अपनी हिरो होंडा मोटरसाइकिल (जेएच 1बी 6384) से सिमडेगा खुंटीटोली जा रहा था. जैसे ही वो उक्त मोड़ के पास पहुंचा एक ट्रक (बीआर01जीबी 2178) से उसकी सीधी टक्कर हो गयी. इस दुर्घटना में दिलीप गंभीर रूप से घायल हो गया. स्थानीय युवकों ने उसे तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचा दिया. चिकित्सकों ने प्राथमिक इलाज कर उसे रिम्स रेफर कर दिया. घटना के बाद ट्रक चालक भाग कर पुतरीटोली एवं अघरमा के बीच ट्रक को खड़ा कर फरार हो गया. कोलेबिरा पुलिस ने ट्रक को जब्त कर लिया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




