श्रमदान कर सड़क पर गिरे अलकतरा युक्त चिप्स को हटाया

फोटोफाइल:4एसआइएम:8-श्रमदान करते लोग.सिमडेगा. शहरी क्षेत्र के प्रिंस चौक मुख्य पथ पर एक ट्रक द्वारा अलकतरायुक्त चिप्स को मुख्य पथ पर गिरा दिया गया था. इससे लोगों को आवागमन में काफी परेशानी हो रही थी. जानकारी के मुताबिक सलडेगा रोड में टोंगरीटोली के निकट सड़क निर्माण कार्य जारी है. सड़क निर्माण के लिये एक ट्रक द्वारा […]
फोटोफाइल:4एसआइएम:8-श्रमदान करते लोग.सिमडेगा. शहरी क्षेत्र के प्रिंस चौक मुख्य पथ पर एक ट्रक द्वारा अलकतरायुक्त चिप्स को मुख्य पथ पर गिरा दिया गया था. इससे लोगों को आवागमन में काफी परेशानी हो रही थी. जानकारी के मुताबिक सलडेगा रोड में टोंगरीटोली के निकट सड़क निर्माण कार्य जारी है. सड़क निर्माण के लिये एक ट्रक द्वारा अलकतरायुक्त चिप्स ले जाया जा रहा था. उक्त ट्रक जैसे ही प्रिंस चौक के निकट सलडेगा रोड में मुड़ी इसी क्रम में पीछे से आ रहे एक अन्य ट्रक ने धक्का मार दिया. जिससे ट्रक पर लदा चिप्स सड़क पर ही गिर गया. घटना के बाद दोनों ट्रक चालक गाड़ी लेकर फरार हो गये. काफी देर तक चिप्स सड़क पर ही पड़ा रहा. विवश हो कर स्थानीय लोगों ने श्रमदान कर चिप्स को हटा कर रोड साफ किया. श्रमदान करनेवालों में बंटी शर्मा, कैलाश केसरी, प्रकाश जायसवाल, आसु दा, संजय केसरी, सोनु साव, टाबु ठाकुर, नारू श्रीवास्तव, तारकेश्वर भारती आदि शामिल थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




