प्रेमी युगल की थाने में शादी करायी

फोटो फाइल:4एसआइएम:7-शादी संपन्न कराते पुरोहितसिमडेगा. महिला थाना परिसर स्थित हनुमान वाटिका मंदिर में प्रेमी युगल की शादी करायी गयी. पुरोहित पंडित गोपीकांत मिश्रा ने धर्म विधि के अनुसार शादी संपन्न करायी. जानकारी के मुताबिक बोलबा प्रखंड के शमसेरा निवासी शिव शंकर बड़ाइक एवं गांव के ही सावित्री कुमारी के बीच काफी दिनों से प्रेम प्रसंग […]
फोटो फाइल:4एसआइएम:7-शादी संपन्न कराते पुरोहितसिमडेगा. महिला थाना परिसर स्थित हनुमान वाटिका मंदिर में प्रेमी युगल की शादी करायी गयी. पुरोहित पंडित गोपीकांत मिश्रा ने धर्म विधि के अनुसार शादी संपन्न करायी. जानकारी के मुताबिक बोलबा प्रखंड के शमसेरा निवासी शिव शंकर बड़ाइक एवं गांव के ही सावित्री कुमारी के बीच काफी दिनों से प्रेम प्रसंग चल रहा था. इस बीच सावित्री कुमारी कुछ दिनों के लिये बाहर चली गयी थी. इधर शिव शंकर बड़ाइक दूसरी युवती से शादी करने का प्रयास करने लगा. जानकारी मिलते ही युवती महिला थाना में आवेदन देकर कार्रवाई की गुहार लगायी. त्वरित कार्रवाई करते हुए महिला थाना प्रभारी आरके कुजूर ने दोनों पक्षों को थाने बुला कर समझौता कराया तथा दोनों की शादी थाना परिसर स्थित मंदिर में संपन्न करायी. शादी के मौके पर जिप उपाध्यक्ष बिरसा मांझी, शीला देवी सहित दोनों पक्ष के परिवारवाले उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




