लीड ::5::: क्षेत्र में विशेष चौकसी बरतें थानेदार: एसडीपीओ
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 21 Jun 2015 1:06 PM
थाना प्रभारियों की अपराध समीक्षा बैठकफोटो फाइल:4एसआइएम:3-बैठक में उपस्थित एसडीपीओ व अन्य.सिमडेगा. एसडीपीओ कार्यालय कक्ष में थाना प्रभारियों की अपराध समीक्षा बैठक एसडीपीओ रामगहन उरांव की अध्यक्षता में हुई. बैठक में पिछले माह घटी घटनाओं की समीक्षा की गयी. थाना प्रभारियों ने पूरे एक माह का रिपोर्ट प्रस्तुत किया. बैठक में उपस्थित थाना प्रभारियों को […]
थाना प्रभारियों की अपराध समीक्षा बैठकफोटो फाइल:4एसआइएम:3-बैठक में उपस्थित एसडीपीओ व अन्य.सिमडेगा. एसडीपीओ कार्यालय कक्ष में थाना प्रभारियों की अपराध समीक्षा बैठक एसडीपीओ रामगहन उरांव की अध्यक्षता में हुई. बैठक में पिछले माह घटी घटनाओं की समीक्षा की गयी. थाना प्रभारियों ने पूरे एक माह का रिपोर्ट प्रस्तुत किया. बैठक में उपस्थित थाना प्रभारियों को निर्देश देते हुए एसडीपीओ श्री उरांव ने कहा कि लंबित मामलों का शीघ्र निष्पादन करें तथा फरार वारंटियों को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेजें. कहा कि अपने-अपने क्षेत्रों को अपराधमुक्त बनाने का हर संभव प्रयास करें. उग्रवाद प्रभावित क्षेत्रों में सघन छापामारी अभियान चला कर क्षेत्र में शांति व्यवस्था कायम करने का काम करें. साथ ही गश्ती कार्य में भी तेजी लायें. एसडीपीओ श्री उरांव ने कहा कि क्षेत्र में विशेष चौकसी बरतें तथा असामाजिक तत्वों पर कड़ी नजर रखें. उन्होंने यह भी कहा कि आम जनता एवं जन प्रतिनिधियों के साथ समन्वय स्थापित कर कार्य करें. बैठक में पुलिस इंस्पेक्टर उदय प्रताप सिंह, जलडेगा थाना प्रभारी मनोहर कुमार, ठेठइटांगर थाना प्रभारी चंद्रिका प्रसाद, बांसजोर ओपी प्रभारी सामुएल मुंडा के अलावा अन्य थाना प्रभारी व ओपी प्रभारी उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










