राज्य स्तरीय पदाधिकारी कर रहे हैं गांव का भ्रमण

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 21 Jun 2015 1:06 PM

विज्ञापन

सिमडेगा. कृषि महोत्सव रथ यात्रा को सफल बनाने के उद्देश्य से राज्य स्तरीय पदाधिकारी गांव का भ्रमण कर रहे हैं. बिरसा कृषि विश्वविद्यालय रांची के वैज्ञानिक डॉ शशिभूषण कुमार ने किसानों को मृदा स्वास्थ्य कार्ड के महत्व एवं मृदा के पोषक तत्व को बढ़ाने की जानकारी दी. जिला कृषि पदाधिकारी अनिमानंद टोप्पो ने कृषि संबंधी […]

विज्ञापन

सिमडेगा. कृषि महोत्सव रथ यात्रा को सफल बनाने के उद्देश्य से राज्य स्तरीय पदाधिकारी गांव का भ्रमण कर रहे हैं. बिरसा कृषि विश्वविद्यालय रांची के वैज्ञानिक डॉ शशिभूषण कुमार ने किसानों को मृदा स्वास्थ्य कार्ड के महत्व एवं मृदा के पोषक तत्व को बढ़ाने की जानकारी दी. जिला कृषि पदाधिकारी अनिमानंद टोप्पो ने कृषि संबंधी योजनाओं की जानकारी दी. साथ ही गोष्ठी आयोजित कर कृषि के नयी तकनीक एवं पशुपालन व मत्स्य उत्पादन की भी जानकारी दी जा रही है. रथ यात्रा के माध्यम से किसानों को कृषि के प्रति जागरूक बनाया जा रहा है. कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक डॉ अशोक कुमार, डॉ हिमांशु सिंह एवं डॉ राकेश रंजन, राज्य समन्वयक डॉ केवी सिंह, जिला भूमि संरक्षण पदाधिकारी लतेश्वर प्रसाद, जिला मत्स्य पदाधिकारी वीरेंद्र कुमार सिन्हा, जिला पशुपालन पदाधिकारी डॉ अरुण कुमार सिन्हा, रविश चंद्रा आदि भी गांव भ्रमण कर किसानों को कृषि के नये तकनीक एवं विभिन्न योजनाओं की जानकारी दे रहे हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola