वनाधिकार जागरूकता रथ को रवाना किया

फोटो फाइल:2एसआइएम:3-रथ को विदा करते अधिकारी.सिमडेगा. कल्याण विभाग द्वारा अनुसूचित जनजाति एवं अन्य परंपरागत वन निवासियों को वनाधिकार अधिनियम की जानकारी देने एवं जागरूकता लाने के उद्देश्य से जागरूकता रथ रवाना किया गया. समाहरणालय परिसर से उक्त रथ को आइटीडीए निदेशक राम सागर एवं जिला कल्याण पदाधिकारी रामेश्वर चौधरी ने हरि झंडी दिखा कर विदा […]
फोटो फाइल:2एसआइएम:3-रथ को विदा करते अधिकारी.सिमडेगा. कल्याण विभाग द्वारा अनुसूचित जनजाति एवं अन्य परंपरागत वन निवासियों को वनाधिकार अधिनियम की जानकारी देने एवं जागरूकता लाने के उद्देश्य से जागरूकता रथ रवाना किया गया. समाहरणालय परिसर से उक्त रथ को आइटीडीए निदेशक राम सागर एवं जिला कल्याण पदाधिकारी रामेश्वर चौधरी ने हरि झंडी दिखा कर विदा किया. उक्त जागरूकता रथ में स्वरांजलि ग्रुप सिकरियाटांड़ की मंडली शामिल हैं. उक्त टीम नुक्कड़ नाटक व गीत-संगीत के माध्यम से वनाधिकार अधिनियम के प्रति लोगों में जागरूकता लाने का काम करेगी. टीम में लालचंद नायक, चंद्रजीत बड़ाइक, श्रवण दास, संजय सिंह, दिलीप नायक, जीतवाहन बड़ाइक, कमलेश्वर मांझी, सूरज नायक, भगवती कुमारी आदि कलाकार शामिल हैं. अधिकारियों द्वारा हरि झंडी दिखाने के बाद जागरूकता रथ ठेठइटांगर की ओर रवाना हो गया. मौके पर प्रखंड कल्याण पदाधिकारी हरिश्चंद्र भगत, मुरारी गुप्ता, रमा शंकर प्रसाद सिंह, राजेश कुमार पौल, विनोद कुमार,विनय मिश्रा, क्लमेंट कुल्लू, सुनीता मिंज, शशिभूषण मिश्रा,पुष्पा केरकेट्टा, मालती कुमारी, पवन लकड़ा, प्रफुलित पूर्ति, नेहा निधि गुप्ता,राजीव रंजन मिश्रा आदि उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




