कांग्रेस ने दिया धरना

Updated at : 12 Jun 2015 9:04 AM (IST)
विज्ञापन
कांग्रेस ने दिया धरना

सिमडेगा : महावीर चौक के निकट कांग्रेस ने एक दिवसीय धरना दिया गया. अध्यक्षता जिला अध्यक्ष रामनारायण रोहिल्ला ने की. मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश प्रवक्ता अजय राम मुख्य रूप से उपस्थित थे. मौके पर अजय राम ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी द्वारा आदिवासियों के अस्तित्व को समाप्त करने की साजिश की जा […]

विज्ञापन
सिमडेगा : महावीर चौक के निकट कांग्रेस ने एक दिवसीय धरना दिया गया. अध्यक्षता जिला अध्यक्ष रामनारायण रोहिल्ला ने की. मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश प्रवक्ता अजय राम मुख्य रूप से उपस्थित थे.
मौके पर अजय राम ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी द्वारा आदिवासियों के अस्तित्व को समाप्त करने की साजिश की जा रही है. यही कारण है जातिगत जनगणना में आदिवासियों को अन्य जाति के कॉलम डाल की जन संख्या कम कर दी गयी है. उन्होंने कहा कि एक ओर भाजपा सरकार आदिवासियों को संरक्षण देने की बात करती है.
वहीं दूसरी ओर उनकी जन संख्या कम करने की साजिश की जा रही है. श्री राम ने कहा कि यदि इसमें शीघ्र सुधार नहीं किया गया तो पूरे राज्य में आंदोलन किया जायेगा. जिला अध्यक्ष रामनारायण रोहिल्ला ने कहा कि भाजपा सरकार झूठ व फरेब की राजनीति कर रही है. किंतु वह अधिक दिनों तक नहीं टिक सकती है. उसे एक दिन जाना ही होगा.
राज्य की जनता उनकी नीति को समझ चुकी है. श्री रोहिल्ला ने कहा कि अच्छे दिन आयेंगे का श्लोगन देने वाली केंद्र सरकार के एक साल बीत जाने के बाद भी अच्छे दिन नहीं आये. बल्कि महंगाई और भी बढ़ी है. मौके पर डीडी सिंह, विक्सल कोंगाड़ी, रावेल लकड़ा, अनूप लकड़ा, अजीत लकड़ा, मतियस कुल्लू, लिबनुस टेटे, अहलाद केरकेट्टा, बिरंजन बाड़ा, फ्रांसिस बिलुंग,अजीत कंडूलना, अनूप केसरी, विरयाना तिर्की, योधन नायक आदि ने भी अपने विचार व्यक्त किये.
कार्यक्रम के दौरान योधन नायक ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की. उन्हें प्रदेश प्रवक्ता अजय राम ने माला पहना कर स्वागत किया. मौके पर मुख्य रूप से दीपक प्रसाद,शिव प्रसाद, हाजी शहाबुद्दीन अंसारी, अब्दुल सत्तार, प्रो फ्रांसिस कुल्लू, देवनिश खलखो, केके रोहिल्ला, कैलाश बामलिया के अलावा अन्य लोग उपस्थित थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola