मानसिक रूप से प्रताडि़त करने का आरोप

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 01 Jun 2015 8:04 PM

विज्ञापन

सिमडेगा. राजकीय मध्य विद्यालय लठाखम्हन की शिक्षिका ज्योति सोरेंग ने जिला योग समिति के अध्यक्ष जवाहर चौधरी पर उनकी बेटी को मानसिक रूप से प्रताडि़त करने का आरोप लगाया है. उनका कहना है कि नगर भवन में जिला योग समिति द्वारा समर कैंप का आयोजन 22 मई से किया गया था. जिसमें उनकी बेटी नैंसी […]

विज्ञापन

सिमडेगा. राजकीय मध्य विद्यालय लठाखम्हन की शिक्षिका ज्योति सोरेंग ने जिला योग समिति के अध्यक्ष जवाहर चौधरी पर उनकी बेटी को मानसिक रूप से प्रताडि़त करने का आरोप लगाया है. उनका कहना है कि नगर भवन में जिला योग समिति द्वारा समर कैंप का आयोजन 22 मई से किया गया था. जिसमें उनकी बेटी नैंसी सोनल किड़ो भी भाग ले रही थी. कार्यक्रम के अंतिम दिन उपायुक्त भी उपस्थित हुए थे. बच्चे उपायुक्त से सवाल पूछ रहे थे. किंतु उनकी पुत्री नैंसी सवाल नहीं पूछ पायी. इसको लेकर श्री चौधरी ने उनकी पुत्री को मानसिक रूप से प्रताडि़त किया. साथ ही उसे बुरा-भला कहा. इधर योग समिति के अध्यक्ष जवाहर चौधरी का कहना है कि आरोप बिल्कुल गलत है. कार्यक्रम में भाग ले रहे सभी बच्चे एक समान थे. वह बच्चों के मानसिक विकास के लिये कार्यक्रम का आयोजन करते हैं, न कि मानसिक प्रताड़ना के लिये.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola