कोई गांव या टोला विद्युतीकरण से वंचित न रहे: कडि़या

दीनदयाल ग्रामीण विद्युतीकरण की समीक्षाफोटो फाइल:1एसआइएम:1-बैठक में उपस्थित सांसद, विधायक व अन्य.प्रतिनिधिसिमडेगा. स्थानीय सर्किट हाउस में दीनदयाल ग्रामीण विद्युतीकरण को लेकर बैठक हुई. बैठक में सांसद कडि़या मुंडा एवं विधायक विमला प्रधान मुख्य रूप से उपस्थित थे. बैठक में दीन दयाल ग्रामीण विद्युतीकरण के तहत जिले के सभी गांव में बिजली पहंुचाने का निर्देश सांसद […]
दीनदयाल ग्रामीण विद्युतीकरण की समीक्षाफोटो फाइल:1एसआइएम:1-बैठक में उपस्थित सांसद, विधायक व अन्य.प्रतिनिधिसिमडेगा. स्थानीय सर्किट हाउस में दीनदयाल ग्रामीण विद्युतीकरण को लेकर बैठक हुई. बैठक में सांसद कडि़या मुंडा एवं विधायक विमला प्रधान मुख्य रूप से उपस्थित थे. बैठक में दीन दयाल ग्रामीण विद्युतीकरण के तहत जिले के सभी गांव में बिजली पहंुचाने का निर्देश सांसद कडि़या मुंडा ने दिया. उन्होंने कहा कि अब तक जिन गांव व टोलों में विद्युतीकरण नहीं हुआ है, उसमें शीघ्र बिजली पहंुचाने का काम करें. श्री मुंडा ने कहा कि दीनदयाल ग्रामीण विद्युतीकरण योजना सरकार की महत्वपूर्ण योजना है. इसका लाभ सभी को मिलना चाहिए. बैठक में विद्युत विभाग के पदाधिकारियों को निर्देश देते हुए श्री मुंडा ने कहा कि इस कार्य को गंभीरता पूर्वक लें और कार्य में कोताही नहीं बरतें. बैठक में मेकन द्वारा किये गये सर्वे का अनुमोदन किया गया. बैठक में जिले में विद्युत व्यवस्था की दयनीय स्थिति पर भी चर्चा की गयी. बैठक में प्रभारी डीसी सह डीडीसी विजय कुमार मुंजनी, विद्युत विभाग के कार्यपालक अभियंता महादेव मुर्मू, सहायक अभियंता अनुराग बोदरा, सांसद प्रतिनिधि सुशील कुमार श्रीवास्तव, श्यामलाल शर्मा, मनोज नागेसिया, नगर पंचायत अध्यक्ष फूलसुंदरी देवी, संजीत यादव, सत्यनारायण प्रसाद, मुकेश पंडा, सुमंत शर्मा, बसंत मांझी, संजय शर्मा आदि उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




