गोंडवाना समर कैंप सह युवा सम्मेलन कल से
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 24 May 2015 8:04 PM
सिमडेगा. लोंबोई पंचायत के बांडीसेमेर नवाटोली में गोंडवाना आदिवासी कल्याण एवं विकास मंच के तत्वावधान में सात दिवसीय गोंडवाना समर कैंप सह युवा सम्मेलन का आयोजन 26 मई से किया जायेगा. समर कैंप में 10 से 16 वर्ष तक के बच्चे भाग लेंगे. समर कैंप के दौरान हॉकी, कबड्डी, खोखो, पेंटिंग, योगा, ताईक्वांडो, तीरंदाजी आदि […]
सिमडेगा. लोंबोई पंचायत के बांडीसेमेर नवाटोली में गोंडवाना आदिवासी कल्याण एवं विकास मंच के तत्वावधान में सात दिवसीय गोंडवाना समर कैंप सह युवा सम्मेलन का आयोजन 26 मई से किया जायेगा. समर कैंप में 10 से 16 वर्ष तक के बच्चे भाग लेंगे. समर कैंप के दौरान हॉकी, कबड्डी, खोखो, पेंटिंग, योगा, ताईक्वांडो, तीरंदाजी आदि का प्रशिक्षण दिया जायेगा. कार्यक्रम के समापन के दिन एक जून को सामाजिक सम्मेलन होगा. समापन समारोह में सामाजिक परिचर्चा, भाषण एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया जायेगा. समापन समारोह में मुख्य अतिथि गोंडवाना स्टूडेंट यूनियन के अध्यक्ष अनिल सिंह एवं विशिष्ट अतिथि राम प्रसाद साय सचिवालय रांची, मनीष मणिकांत प्रधान सिविल जज हाईकोर्ट रांची, विमल सिंह गोंड संपादक गोंडवाना सत्ता, अम्रुत मार्शकोले मैनेजर सीआइएल झारसुगड़ा, बिरसा मांझी उपाध्यक्ष जिला परिषद उपस्थित रहेंगे. प्रतिभागी पांच किलो चावल, आधा किलो दाल एवं एक सौ रुपये के साथ परशुराम नागेश्वर से संपर्क कर रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










