मोटरसाइकिल से गिर कर युवक की मौत
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 13 May 2015 8:04 PM
कोलेबिरा. प्रखंड के कोलेबिरा बानो मुख्य पथ में टुटिकेल जंगल के पास बुधवार को मोटरसाइकिल से गिर कर एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. मिली जानकारी के अनुसार बानो हुरदा निवासी 23 वर्षिय सिमोन कुडू अपने मोटरसाइकिल से कोलेबिरा से हुरदा जा रहा था. इसी क्रम में उक्त स्थल के पास अपने वाहन […]
कोलेबिरा. प्रखंड के कोलेबिरा बानो मुख्य पथ में टुटिकेल जंगल के पास बुधवार को मोटरसाइकिल से गिर कर एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. मिली जानकारी के अनुसार बानो हुरदा निवासी 23 वर्षिय सिमोन कुडू अपने मोटरसाइकिल से कोलेबिरा से हुरदा जा रहा था. इसी क्रम में उक्त स्थल के पास अपने वाहन से अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया.
दुर्घटना के बाद ग्रामीणांे ने उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कोलेबिरा पहुंचाया. डॉक्टरों ने सिमोन का प्राथमिक इलाज करने के बाद उसे बेहतर इलाज के लिए रिम्स रेफर कर दिया. रांची ले जाने के क्रम में खूंटी के पास उसकी मृत्यु हो गयी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










