फ्लोरेंस नाइटिंगल की जीवनी से प्रेरणा लें

नर्सिंग दिवस मनाया गयाफोटो फाइल:12एसआइएम:11-दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का उदघाटन करते अतिथि, 12-उपस्थित एएनएमप्रतिनिधिसिमडेगा. सदर अस्पताल स्थित एएनएम स्कूल के सभागार में नर्सिंग दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में डॉ कि शोर कुल्लू उपस्थित थे. कार्यक्रम का उदघाटन मुख्य अतिथि ने दीप प्रज्वलित कर किया. कार्यक्रम में […]
नर्सिंग दिवस मनाया गयाफोटो फाइल:12एसआइएम:11-दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का उदघाटन करते अतिथि, 12-उपस्थित एएनएमप्रतिनिधिसिमडेगा. सदर अस्पताल स्थित एएनएम स्कूल के सभागार में नर्सिंग दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में डॉ कि शोर कुल्लू उपस्थित थे. कार्यक्रम का उदघाटन मुख्य अतिथि ने दीप प्रज्वलित कर किया. कार्यक्रम में उपस्थित एएनएम स्कूल के छात्राओं को फ्लोरेंस नाइटिंगल के जीवन के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दी गयी. डॉ किशोर कुल्लू ने फ्लोरेंस नाइटिंगल की जीवनी प्रकाश डालते हुए कहा कि फ्लोरेंस नाइटिंगल में सेवा भावना कूट-कूट कर भरी थी. उन्होंने लोगों की सेवा में ही अपनी जिंदगी व्यतीत कर दी. उन्होंने कहा कि 1820 में क्रिमिया का जब युद्ध हुआ था तब फ्लोरेंस नाइटिंगल ने अपने देश के सैनिकों की खूब सेवा की थी. वह एक नर्स थी तथा युद्ध के दौरान घायल होने वाले सैनिकों की सेवा करती थी. डॉ कुल्लू ने कहा कि फ्लोरेंस नाइटिंगल की जीवनी से हमें प्रेरणा लेने की आवश्यकता है. उन्होंने विशेष रूप से एएनएम का प्रशिक्षण ले रहे छात्राओं से कहा कि नर्स का मतलब ही होता है सेवक. सेवा भावना से काम करने की जरूरत है. कार्यक्रम के दौरान नर्सिंग दिवस के संबंध में अन्य जानकारियां भी विस्तार पूर्वक दी गयी. कार्यक्रम में मुख्य रूप से एएनएम स्कूल के प्राचार्य लीली ग्रेस शॉ, शिक्षिका ओडिल टोप्पनो के अलावा अन्य लोग उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




