सीओ को अनापत्ति पत्र निर्गत करने का निर्देश
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 12 May 2015 8:04 PM
सिमडेगा. सहायक जिला खनन पदाधिकारी कपिलदेव प्रसाद ने जिले के सभी अंचल पदाधिकारियों को बालू घाटों के नीलामी हेतु इच्छुक लोगों को अनापत्ति पत्र निर्गत करने का निर्देश उपायुक्त के आदेश पर दिया है. उन्होंने कहा है कि उपायुक्त द्वारा कहा गया है कि यदि मुखिया व पंचायत प्रतिनिधियों द्वारा अनापत्ति पत्र निर्गत करने में […]
सिमडेगा. सहायक जिला खनन पदाधिकारी कपिलदेव प्रसाद ने जिले के सभी अंचल पदाधिकारियों को बालू घाटों के नीलामी हेतु इच्छुक लोगों को अनापत्ति पत्र निर्गत करने का निर्देश उपायुक्त के आदेश पर दिया है. उन्होंने कहा है कि उपायुक्त द्वारा कहा गया है कि यदि मुखिया व पंचायत प्रतिनिधियों द्वारा अनापत्ति पत्र निर्गत करने में परेशानी हो रही है, तो संबंधित अंचल के अंचल अधिकारी इस कार्य के लिए हेतु प्राधिकृत किये जाते हैं. इधर केशलपुर के लोगों ने आरोप लगाया है कि मुखिया द्वारा अनापत्ति पत्र निर्गत करने में आनाकानी की जा रही है. लोगों का कहना है कि यदि यही स्थिति रही तो उक्त लोग बालू घाटों की नीलामी में भाग लेने से वंचित रहे जायेंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










