सभी बैंकों में लगायंे सीसी टीवी कैमरा: एसपी

बैंक पदाधिकारियों के साथ एसपी ने की बैठकफोटो फाइल:11एसआइएम:11-बैठक में उपस्थित एसपी व बैंक पदाधिकारी.सिमडेगा. समाहरणालय स्थित एसपी कार्यालय कक्ष में एसपी राजीव रंजन सिंह ने बैंक पदाधिकारियों के साथ बैठक की. बैठक में बैंकों के सुरक्षा व्यवस्था पर विस्तार पूर्वक चर्चा की गयी. एसपी ने कहा कि सभी बैंकों में सीसी टीवी कैमरा आवश्यक […]
बैंक पदाधिकारियों के साथ एसपी ने की बैठकफोटो फाइल:11एसआइएम:11-बैठक में उपस्थित एसपी व बैंक पदाधिकारी.सिमडेगा. समाहरणालय स्थित एसपी कार्यालय कक्ष में एसपी राजीव रंजन सिंह ने बैंक पदाधिकारियों के साथ बैठक की. बैठक में बैंकों के सुरक्षा व्यवस्था पर विस्तार पूर्वक चर्चा की गयी. एसपी ने कहा कि सभी बैंकों में सीसी टीवी कैमरा आवश्यक रूप से लगायें. कहा कि बैंकों को सुरक्षा प्रदान करने के लिये पुलिस द्वारा हरसंभव सहयोग किया जायेगा. बैंकों के आसपास पुलिस गश्ती तेज की जायेगी. सभी बैंकों में थाना एवं पुलिस पदाधिकारियों का मोबाइल नंबर भी अंकित करें, ताकि जरूरत पड़ने पर लोग किसी भी घटना की त्वरित जानकारी पुलिस को दे सकें. यह भी कहा कि सीमावर्ती क्षेत्रों में पुलिस व बैंक द्वारा संयुक्त रूप से स्वागत बोर्ड लगाया जायेगा. बैठक में बैंक ऑफ इंडिया के एलडीएम बी बोयपाई, शाखा प्रबंधक भलेरियन बेक के अलावा कई बैंकों के शाखा प्रबंधक उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




